फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ससुराल जाकर बोला, पत्नी को मार दिया

ससुराल जाकर बोला, पत्नी को मार दिया

Sat, 14 Jul 2018 02:00 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 14 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
ससुराल जाकर बोला, पत्नी को मार दिया
क्राइम - फोटो : demo

विज्ञापन
गोरखपुर। चौरीचौरा के रामूडीहा गांव के पास मिले युवती के शव की पहचान हो गई है। शव पूनम साहनी का था। आरोप है कि पति ने ही गला दबाकर उसकी हत्या की। यही नहीं, इसके बाद ससुराल जाकर ससुर से बता भी दिया कि उसने उनकी बेटी को मार डाला है। उस समय पूनम के मायके के लोगों ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया, मगर शुक्रवार को अखबार में खबर पढ़ने के बाद मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे घर वालों ने शव की शिनाख्त की। आरोपी पति फरार है।

फोरलेन के किनारे रामूडीहा गांव के सामने बृहस्पतिवार को युवती का शव मिला था। शनिवार को ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के मुक्तेश्वर नाथ मंदिर के पास रहने पिता राजू उर्फ राजकुमार साहनी और उनकी पत्नी ने मेडिकल कॉलेज पहुंच कर बताया कि शव उनकी बेटी पूनम का है। राजू ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की रात पूनम का पति विनय आया था। उसने कहा कि वह उनकी बेटी की हत्या कर दिया है। परिवार के लोग परेशान थे। शुक्रवार की सुबह शव मिलने की खबर अखबारों के जरिये उन्हें मिली। पूनम ने पांच साल पहले विनय से प्रेम विवाह किया था। विनय किराए का कमरा लेकर तिवारीपुर में रहता था। विनय नेपाल का रहने वाला है। शादी के बाद दंपती के बीच विवाद होने लगा था। विनय पत्नी को पीटता था।
विज्ञापन

विनय और उसके दोस्त पर आरोप

पूनम के पिता ने हत्या के मामले में विनय और उसके एक दोस्त पर आरोप लगाया है। हालांकि उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी है, लेकिन पुलिस तहकीकात कर रही है। एसएसपी शलभ माथुर का कहना है कि विनय के किराए के मकान में ताला बंद है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। हत्या में उसके ही शामिल होने के सबूत मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed