फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   18 lacs has fled by taking driver

कारोबारी के 18 लाख रुपये लेकर फरार हुआ चालक

Fri, 28 Oct 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 28 Oct 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
18 lacs has fled by taking driver
क्राइम
लखनऊ से गोरखपुर आए साइकिल कारोबारी के 18 लाख रुपये लेकर कार चालक फरार हो गया। रेती रोड पर कार में ही रुपये से भरा बैग छोड़कर व्यापारियों से मिलने गए थे। लौटकर आने पर कार चालक लापता था। खोजबीन के बाद कुछ पता न चलने पर उन्होंने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


लखनऊ, कृष्णा नगर कॉलोनी के रहने वाले ऋषभ चावला की साइकिल एजेंसी है। उनकी फर्म गोरखपुर मंडल के साथ ही पूर्वांचल के अन्य जिलों में साइकिलों की सप्लाई देती है। मंगलवार को ऋषभ लखनऊ की सन ट्रेवल एजेंसी से स्विफ्ट डिजायर कार बुक कराकर व्यापारियों से तगादा करने निकले थे। बृहस्पतिवार की दोपहर दो बजे वे गोरखपुर पहुंचे। रेती रोड पर एक कॉम्प्लेक्स में कार पार्क कराने के बाद बैग डिकी में छोड़ दी।
विज्ञापन


बैग में सामान के अलावा वसूले गए करीब 18 लाख रुपये थे। ड्राइवर को बैग की निगरानी करने की बात कह ऋषभ मियां बाजार के दुकानों पर वसूली करने चले गए। थोड़ी देर बाद लौटे तो कार गायब थी और चालक भी नहीं था। आसपास तलाश करने के बाद जब कहीं पता नहीं चला तो चालक मोबाइल फोन पर कॉल की तो वह स्वीच ऑफ था। घटना की जानकारी कारोबारी ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस छानबीन में जुट गई। ऋषभ ने बताया कि महीने में वह दो से तीन चक्कर लगाते हैं। रकम की जानकारी होने पर चालक रुपये लेकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि हर बार अलग - अलग गाड़ी लेकर वसूली करने आते थे। कोतवाली प्रभारी अरुण शुक्ला ने बताया केस दर्ज कर मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed