फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया

प्रेमजाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाया

Fri, 17 May 2019 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 17 May 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया
खोराबार (गोरखपुर)। खोराबार इलाके में किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर युवक ने दोस्तों संग अश्लील वीडियो बनाया, फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर रुपये भी ऐंठे। आरोपियों ने किशोरी की मां को भी वीडियो भेजा और उनसे भी रुपये लिए। इसकी भनक दिल्ली में किशोरी के भाई को लग गई जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


वीडियो एक महीना पुराना बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक किशोरी का गांव के पास के ही रहने वाले दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम संबंध हो गया। वह गांव के चौराहे पर दुकान चलाता है। उसने ही किशोरी को प्रेम में फंसाकर एक बागीचे में बुलाया और अश्लील हरकत की। उसके एक दोस्त ने पूरे घटना का वीडियो भी बनाया। किशोरी के जाने के बाद आरोपी दुकानदार ने फोन कर वीडियो बनाने की जानकारी दी। उसने रुपये की मांग भी की। किशोरी ने घरवालों के डर से तीन हजार रुपये दे भी दिए उसके बाद वह नियमित तौर से रुपये मांगने लगा। किशोरी के रुपये ना होने के जवाब पर युवक ने वीडियो को उसकी मां के पास भेजा और फिर उसे डराकर रुपये मांगने लगा। मां से भी उसने रुपये लिए। वीडियो की जानकारी होने पर भाई ने घरवालों से बात की और फिर पुलिस को सूचना दिया है।
विज्ञापन

मामले को रफा दफा करने की कोशिश

मामला खुलने के बाद क्षेत्र के कई लोग रफा दफा कराने में जुट गए हैं। पुलिस ने भी पीड़ित के सामने ना आने का बहाने बनाते हुए केस दर्ज नहीं किया है। पुलिस की माने तो दो लोगों के बीच का ही मामला है और पीड़ित भी कार्रवाई नहीं चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में भाई को भी हो गई थी जानकारी

किशोरी के भाई को भी वीडियो की जानकारी हो गई थी। फिर भाई के हस्तक्षेप पर ही घरवालों ने शिकायत की। लेकिन लोकलज्जा की डर से ही अभी तक वह सामने नहीं आए हैं।

नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed