{"_id":"5ccc7b92bdec220764027972","slug":"171556904850-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्तकी की मौत में पति पर हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नर्तकी की मौत में पति पर हत्या का केस दर्ज
Sat, 04 May 2019 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंपियरगंज (गोरखपुर)। करमैनीघाट चौकी के पास किराए के मकान में नर्तकी गुड़िया की हत्या कर छिपाई गई लाश के मामले में पुलिस ने पति सुनील गौड़ उर्फ बिहारी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गुड़िया के पिता रफीक की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। शुुरुआती जांच से ही पति पर पुलिस को संदेह है।
गोरखनाथ के रसूलपुर निवासी रफीक के बेटी गुड़िया की शादी बिहार के पश्चिमी चंपारण निवासी सुनील गौड़ के साथ हुई थी। गुड़िया के साथ ही सुनील उर्फ बिहारी भी आर्केस्टा में काम करता था। बृहस्पतिवार को घर से बदबू उठने पर पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने घर की छत से गुड़िया की हत्या कर छिपाई गई लाश को बरामद कर लिया था। पति के फरार होने की वजह से पुलिस का पहला शक भी उसी पर गया था। इधर, मौत की खबर पाकर गुुड़िया के पिता भी मौके पर पहुंच गए और तहरीर दी है। बृहस्पतिवार को मकान मालिक रामसजन जायसवाल ने भी पुलिस को लिखित सूचना दी थी। इंस्पेक्टर राणा देवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।