{"_id":"5bcc9b9ebdec22698e6ead7d","slug":"171540135838-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ी ट्रक में पिकप घुसी, 13 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खड़ी ट्रक में पिकप घुसी, 13 घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sun, 21 Oct 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। कैंट इलाके के सिंघड़िया के पास खड़ी ट्रक में एक पिकप घुस गई। हादसे में पिकप सवार 13 लोग घायल हो गए। जिनमें नौ की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसा मूर्ति विसर्जन कर लौटते समय रविवार सुबह पांच बजे के करीब हुआ।
शनिवार को लोग शाहपुर इलाके के मोहनापुर में स्थापित दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने गए थे। मूर्ति विसर्जन करने के बाद वापस पिकप में सवार होकर लौट रहे थे। रूट डायवर्जन की वजह से पुलिस ने देवरिया की तरफ जाने वाले वाहनों को कूड़ाघाट के पास रोक दिया था। सिंघड़िया के पास तेज रफ्तार से आ रही पिकप खड़ी ट्रक में जा घुसी।
हादसे में मोहनापुर के चंदन (25), सोनू यादव (21), पवन चौधरी (20), राजेश कुमार (22), रामभजन (50), विकास (15), राजेश (18), जितेंद्र (26) और गाड़ी चालक नंदानगर निवासी रविंद्र कुमार (24) गंभीर रुप से घायल हो गए। चार को मामूली चोट लगी थी जिनका उपचार कर डॉक्टर ने घर जाने दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि ट्रक और पिकप कब्जे में हैं।