फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   शराब पीने से मना करने पर पत्नी को जिंदा जलाया, मौत

शराब पीने से मना करने पर पत्नी को जिंदा जलाया, मौत

Sun, 29 Apr 2018 01:17 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 29 Apr 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
शराब पीने से मना करने पर पत्नी को जिंदा जलाया, मौत
हत्या - फोटो : demo pic
सिकरीगंज थाना क्षेत्र के असौजी गांव में शराबी ने पत्नी किरन (36) पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा दी। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शनिवार की सुबह किरन की मौत हो गई। घटना के बाद से ही आरोपी पति फरार है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। घटना की सूचना पाकर मायके वाले भी पहुंचे।
विज्ञापन


असौजी गांव निवासी चंद्रशेखर बेलदार (40) पेंट-पालिश का काम करता है। बताया जाता है कि उसे शराब की लत है। चंद्रशेखर शुक्रवार की रात नशे की हालत में घर आया। नशे की वजह से पत्नी किरन से उसका विवाद हो गया। पत्नी किरन की उसने पिटाई शुरू कर दी। मारपीट का शोर सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। इसी बीच चंद्रशेखर ने घर में रखे केरोसिन को पत्नी के ऊपर उड़ेलकर आग लगा दी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने किसी तरह से आग बुझाई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस आई और गंभीर हालत में किरन को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद किरन को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शनिवार की सुबह इलाज के दौरान ही किरन की मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक चंद्रशेखर शराब के नशे में आए दिन पत्नी से मारपीट करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिकरीगंज के एसओ ने बताया कि पति की तरफ से पत्नी को जलाए जाने की जानकारी मिली थी। पति की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

15 दिन पहले मायके से लौटी थी
किरन का मायका बेलघाट इलाके के शाहपुर में था। मारपीट से परेशान होकर वह मायके चली गई थी। समझौते के बाद 15 दिन पहले ही वह पति के पास लौटी थी। इस दौरान भी दोनों के बीच में कई बार मारपीट हुई थी।


चार बच्चों की मां थी किरन
किरन के चार बच्चे हैं। पिंकी कुमारी (12), झिनकी (10), ममता (8) और एक लड़का करन (3) है। तीन बच्चियों को किरन ने मायके में ही छोड़ दिया था। सिर्फ गोद में बेटे को लेकर वह पति के पास आई थी। घटना के बाद मायके वाले तीन साल के करन को भी साथ ले गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed