फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बच्ची की मौत पर अस्पताल में हंगामा, तोड़फोड़

बच्ची की मौत पर अस्पताल में हंगामा, तोड़फोड़

Thu, 01 Mar 2018 12:55 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Thu, 01 Mar 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
बच्ची की मौत पर अस्पताल में हंगामा, तोड़फोड़
मौत के बाद रास्ता जाम करके लोगों ने प्रदर्शन किया।
घंटाघर स्थित अन्नपूर्णा चिल्ड्रेन एंड मैटर्निटी क्लीनिक में बुधवार की सुबह मासूम की मौत के बाद परिवारवालों ने जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि डॉक्टर व स्टॉफ की लापरवाही से बच्ची की मौत हुई। हंगामा कर रहे लोगों ने रास्ता जाम कर डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। लोगों का गुस्सा देखकर अस्पताल के कर्मचारी भाग खड़े हुए। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। घर वालों ने राजघाट थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

राजघाट के कालीबाड़ी के शेषपुर के रहने वाले नीरज सिंह की चार वर्षीय बेटी रुनझुन की मंगलवार की शाम तबियत बिगड़ गई। उन्होंने बच्ची को अन्नपूर्णा चिल्ड्रेन एंड मैटर्निटी क्लीनिक में डॉ. राजेश गुप्ता को दिखाया। दवा लेकर वे घर लौट गए। इसी बीच बुधवार की भोर में करीब 3:30 बजे बच्ची की तबियत अचानक ज्यादा खराब हो गई। घर वाले आननफानन बच्ची को लेकर क्लीनिक पहुंचे। एक नर्स ने बच्ची को इंजेक्शन लगाया। आरोप है कि इसके बाद उसका शरीर अकड़ने लगा। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, लेकिन घर वाले बच्ची की हालत चिंताजनक देखते हुए उसे निजी हॉस्पिटल लेकर चले गए। वहां डॉक्टर ने बताया कि बच्ची की एक घंटे पहले ही मौत चुकी है। इससे नाराज घर वाले बच्ची के शव को लेकर अन्नपूर्णा क्लीनिक पहुंच गए। मौत की खबर मुहल्ले वाले भी आ धमके। डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोगों ने क्लीनिक में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को शांत कराया। घर वालों ने पुलिस को तहरीर दी है। उधर, डॉक्टर ने भी तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


बच्ची को सांस की बीमारी थी। हालत खराब थी। घर वालों के कहने पर उसका प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, मगर लोग बच्ची को लेकर दूसरे अस्पताल चले गए। बाद में क्लीनिक पहुंचे लोगों ने तोड़फोड़ के साथ जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, बाल रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed