{"_id":"59a2d8574f1c1bb74d8b48a4","slug":"171503844439-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ बचाव में जुटे सफाईकर्मी को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाढ़ बचाव में जुटे सफाईकर्मी को पीटा
Updated Sun, 27 Aug 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
बाढ़ प्रभावितों के लिए नाव में राहत सामग्री रख रहे सफाईकर्मी को रविवार को दो लोगों ने पीट दिया। विवाद के बाद साथी सफाई कर्मचारी हंगामा करने लगे। राजस्व निरीक्षक ने उन्हें शांत कराया। पीड़ित कर्मचारी ने तिवारीपुर थाने में तहरीर दी है।
शहर के अहलवापुर, रविदास मंदिर निवासी सुरेश भारती डोमिनगढ़ में सफाई कर्मचारी हैं। रविवार को करीब साढ़े ग्यारह बजे वह डोमिनगढ़ बांध पर नाव में राहत सामग्री रख रहे थे। उनका कहना है कि इसी बीच मंझरिया के एक युवक ने उनपर जातिगत टिप्पणी की, जिससे विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी ने अपने साथी के साथ उनकी पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद राजस्व निरीक्षक प्रद्युम्न सिंह ने बीच-बचाव किया। विवाद के बाद सुरेश और साथी सफाई कर्मचारी काम रोककर प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने उच्चाधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी। हंगामा बढ़ता देख आरोपी फरार हो गए। सुरेश कुमार का कहना है कि मारपीट करने वाला भी सफाई कर्मचारी है। तिवारीपुर पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर कर्मचारी काम पर लौटे।