फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   डीजल-केरोसिन के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

डीजल-केरोसिन के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

Sun, 23 Jul 2017 01:57 AM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
डीजल-केरोसिन के अवैध कारोबार का भंडाफोड़
पुलिस ने मिलावटी तेल के काले कारोबारी को गिरफ्तार किया। - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
चौरीचौरा।
देवीपुर गांव में पुलिस ने मिलावटी तेल के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया। अवैध तेल के धंधे की सूचना पर एसपी नार्थ गणेश साहा ने पुलिस टीम के साथ गांव के चंद्रभान के घर में दबिश डाली। मौके से चंद्रभान व कारोबार करने वाले फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने 13 ड्रम में रखा 2800 लीटर डीजल और केरोसिन बरामद किया। पुलिस इस पूरे रैकेट की पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस को संदेह है कि यहां से अवैध तेल के साथ ही नकली तेल का धंधा भी किया जा रहा है। पुलिस ने तेल की जांच कराने के लिए जिला पूर्ति विभाग से भी संपर्क किया। सूचना पर पहुंचे आपूर्ति निरीक्षक राम निरंजन ने तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने चंद्रभान के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नकली तेल बनाने का संदेह
बड़े पैमाने पर तेल पाए जाने के बाद ही पुलिस का संदेह गहरा गया है। पुलिस को शक है कि यहां से नकली तेल का धंधा हो रहा है। जांच के बाद यह साफ हो जाएगा कि कारोबार अवैध ही था या फिर नकली तेल है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना पुलिस को नसीहत दी
तेज का अवैध धंधा पकड़े जाने के बाद एसपी ने थाना पुलिस को नसीहत दी सूत्रों से पता चला कि यहां पर धंधा लंबे समय से चल रहा था लेकिन इसकी जानकारी न तो थानेदार को थी और न ही हल्का दरोगा को।

छापेमारी में बड़ी मात्रा में तेल बरामद हो गया है। इनके रैकेट की पड़ताल की जा रही है। मिलावटी तेल के धंधे का भी संदेह है।
गणेश साहा, एसपी नार्थ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed