फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गाड़ी नहीं मिलने पर दी लूट की सूचना

गाड़ी नहीं मिलने पर दी लूट की सूचना

Thu, 20 Jul 2017 01:46 AM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
गाड़ी नहीं मिलने पर दी लूट की सूचना

विज्ञापन
पिपराइच।
लूट, हत्या के नियत से अपहरण किए जाने की सूचना से मंगलवार रात महकमे में खलबली मच गई। मंगलवार की रात बाहर बजे वायरलेस सेट से प्रसारित हुई सूचना पर हरकत में आए एसपी नार्थ और एसओ पिपराइच तिकोनिया जंगल पहुंच गए। जांच में पता चला कि रूठी पत्नी को मनाने ससुराल जाने के लिए देर रात साधन न मिलने पर एक युवक ने नशे की हालत में झूठी सूचना दी। पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की।

इलाके के लुहसी गांव निवासी रमेश सैनी दिल्ली में ड्राइवर है। कुछ दिन पहले वह घर आया था। किसी बात को लेकर पत्नी से उसका विवाद हो गया। नाराज होकर महिला हुमायुंपुर स्थित मायके चली गई। मंगलवार की रात शराब के नशे में रमेश ससुराल जाने के लिए घर से निकला। साधन नहीं मिला था तो रात बारह बजे के करीब उसने कंट्रोल रूम में लूट, हत्या के नियत से अपहरण की सूचना दे दी। जिसके बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आधी रात को एसपी नार्थ गणेश साहा, एसओ राजनाथ सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। पड़ताल में पता चला कि नशे में धुत युवक ने ससुराल जाने के लिए साधन मिलने की आस में अपहरण की फर्जी कहानी बना दी। रमेश का कहना था कि उसने फर्जी सूचना इसलिए दी कि आपाधापी के बीच कोई वाहन मिल जाएगा और वह ससुराल चला जाएगा। एसपी नार्थ ने कहा कि सूचना देने वाला नशे में था, शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed