फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गोरखनाथ में पूर्व पार्षद ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

गोरखनाथ में पूर्व पार्षद ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

Sun, 24 Feb 2019 01:02 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: ajay Kumar Updated Sun, 24 Feb 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
गोरखनाथ में पूर्व पार्षद ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर
गोरखपुर। गोरखनाथ इलाके के जगेसर पासी स्थित आवास में शुक्रवार की रात पूर्व पार्षद रामगोपाल त्रिपाठी (62) ने लाइसेंसी पिस्टल को खुद को गोली मार ली। गोली सिर के आर-पार हो गई। उन्हें लखनऊ में केजीएमयू में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक गृह कलह से परेशान होकर उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन


रामगोपाल ठेकेदारी और जमीन की खरीद-फरोख्त भी करते थे। शुक्रवार की रात वह घर पहुंचे थे। घर में पत्नी मंजू त्रिपाठी, बड़े बेटे अभिषेक मौजूद थे। किसी बात पर उनका विवाद हो गया। रात करीब एक बजे रामगोपाल ने खुद पर गोली चला दी। उसके बाद परिवार के लोग चीखते हुए बाहर दौड़े। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रामगोपाल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद वहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। बेटा अभिषेक के मुताबिक डॉक्टर ने हालत चिंताजनक बताई है। पड़ोसियों के मुताबिक रामगोपाल के घर में अक्सर विवाद होता था। इस वजह से शुक्रवार को भी विवाद होने पर लोग ज्यादा ध्यान नहीं दिए। 1989 में रामगोपाल निर्दल पार्षद चुने गए थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed