फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दो बदमाश गिरफ्तार, दो लूट का पर्दाफाश

दो बदमाश गिरफ्तार, दो लूट का पर्दाफाश

Fri, 19 Oct 2018 12:51 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 19 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
दो बदमाश गिरफ्तार, दो लूट का पर्दाफाश
arrest
गोरखपुर। लूट की वारदात में शामिल दो बदमाशों को चिलुआताल और सहजनवां पुलिस की संयुक्त पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक पर पांच हजार का इनाम भी घोषित था। बदमाशों के पास पुलिस ने 22 हजार रुपये और तमंचा भी बरामद किया है।
विज्ञापन

कैंपियरगंज के सीओ आईपीएस रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि चिलुआताल इंस्पेक्टर राजू सिंह और सहजनवां थानेदार सत्यप्रकाश सिंह को गुरुवार को बदमाशों के भीटी रावत की ओर आने की सूचना मिली। दोपहर करीब दो बजे के करीब पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार दो बदमाशों को पकड़ा। बदमाशों की पहचान सहजनवां क्षेत्र के मलऊर निवासी अजहरुद्दीन और चिलुआताल के मानीराम निवासी रामसिंह के रूप में हुई। अजहरुद्दीन के पास से एक देसी तमंचा, कारतूस के साथ 13 हजार नकद और रामसिंह के पास से 10 हजार नकद बरामद किया गया। पूछताछ में दोनों ने आठ अक्तूबर को सहजनवां के अमलडीह में 42 हजार और दो सितंबर को चिलुआताल क्षेत्र के महेसरा पुल पर 75 हजार रुपये लूटने की बात कबूल की।
विज्ञापन

गोला और मधुबन थाने का गैंगेस्टर है राम सिंह

रामसिंह गोला और मऊ जिले के मधुबन थाने का गैंगेस्टर भी है। उस पर गोला, सहजनवां, चिलुआताल, संतकबीर नगर और मऊ में हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट और लूट जैसे गंभीर मामलों के 15 मुकदमे दर्ज हैं। अजहरुद्दीन पर चिलुआताल और पिपराइच थानों में पांच मुकदमे हैं। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed