फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सरयू में तीन किशोर डूबे, एक की मौत

सरयू में तीन किशोर डूबे, एक की मौत

Mon, 21 May 2018 01:06 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Mon, 21 May 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
सरयू में तीन किशोर डूबे, एक की मौत
नदी के तट पर पहुंची पुलिस ने गोताखारों के जरिए शवों की तलाश की।
बडहलगंज/मधुपुर। बड़हलगंज इलाके के दलुआ घाट पर रविवार की सुबह सरयू में नहाने के दौरान तीन किशोर डूब गए। लोगों की मदद से एक को बचा लिया गया। वहीं काफी तलाश में एक किशोर का शव मिला। हादसे की खबर मिलते ही बच्चों के परिवार के लोग भी घटनास्थल पहुंच गए। उसके बाद चीख-पुकार मच गई। नदी में लापता किशोर की तलाश गोताखोरों ने देर शाम तक की, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन


सकतपुरा गांव निवासी लालधर का बेटा संत मौर्या (15) भाई खुशहाल मौर्या (9) गांव के ही संतोष दुबे के पुत्र वैभव (14) और रिश्तेदार तथा आजमगढ़ के महराजगंज निवासी अनुराग (14) के साथ रविवार की सुबह साढे़ आठ बजे सरयू नदी में नहाने आए थे। दलुआ घाट पर खुशहाल मौर्य को छोड़ तीनों किशोर नदी में उतर गए। नहाने के दौरान अनुराग गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख खुशहाल ने चिल्लाना शुरू कर दिया। अनुराग को बचाने के लिए संत मौर्या भी गहरे पानी की ओर बढ़ गया और वह भी डूबने लगा। बच्चों को डूबता देख घाट के सामने स्थित मंदिर के पास मौजूद ग्रामीण दौड़ पडे़। इस दौरान खुशहाल भाई को डूबता देख बदहवास होकर बेहोश हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह वैभव को बाहर निकाला, मगर संत और अनुराग डूब गए। ग्रामीणों और गोताखोरों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद संत का शव नदी से बाहर निकाला। जबकि अनुराग की तलाश अभी जारी है। वैभव और खुशहाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वैभव को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, घटना की सूचना पाकर पहुंचे बच्चों के परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे। इस दौरान विधायक विनय शंकर तिवारी तथा पुलिस व तहसील प्रशासन के लोग भी पहुंच गए थे।
विज्ञापन

बुआ के घर रह कर पढ़ाई कर रहा था अनुराग

अनुराग अपने बडे़ भाई सूरज के साथ सकतपुरा में अपनी बुआ सोनमती के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। बताया जाता है कि सूरज को बुआ ने गोद ले रखा है। अनुराग कक्षा छह का छात्र था। वहीं संत कक्षा हाईस्कूल का छात्र था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीस दिन पहले भी घाट पर डूबे थे दो बच्चे

बीस दिन पहले भी दलुआ घाट पर ही नहाने के दौरान श्रीकृष्ण गौड़ के पंद्रह वर्षीय पुत्र सत्यम और मरवट निवासी शंभू पासवान के 14 वर्षीय पुत्र विवेक की डूब कर मौत हो गई थी। काफी कोशिशों के बाद दोनों के शव बरामद हो सके थे। वहीं तीन साल पूर्व भी इसी घाट पर नहाने के दौरान दो बच्चे डूब गए थे। दलुआ घाट पर बच्चों के डूबने की घटना से ग्रामीण भयभीत हैं। ग्रामीणों का कहना है कि घाट के पास कुंड होने के नाते ऐसी घटना हो रही है। बावजूद यहां सुरक्षा तथा बचाव के कोई प्रयास नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed