फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   निवर्तमान पार्षद समेत तीन पर केस दर्ज

निवर्तमान पार्षद समेत तीन पर केस दर्ज

Sun, 24 Sep 2017 02:15 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
निवर्तमान पार्षद समेत तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
गोरखपुर। महेवा के निवर्तमान पार्षद समेत तीन लोगों के खिलाफ मकान का ताला तोड़कर चोरी करने और फिर धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि पार्षद व उनके सहयोगियों ने चोरी के बाद मकान में जबरन मूर्ति भी स्थापित की है। राजघाट एसओ नवीन सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

चौरहिया गोला, इस्माइलपुर निवासी चंदा देवी का कहना है कि वर्ष 2013 में राजघाट के चकरा अव्वल में एक मकान खरीदा था। दाखिल- खारिज के बाद वह मकान में रहती भी थीं। तीन महीने पहले तबीयत खराब होने पर वह कुशीनगर के तमकुहीराज स्थित अपने मायके चली गईं। स्वास्थ्य ठीक होने पर लौटीं तो मकान का ताला टूटा मिला। मूर्ति के बारे में पूछने पर पुजारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि निवर्तमान पार्षद रवींद्र निषाद और उनके साथी राजकुमार पटवा की मदद से उन्होंने मूर्ति लगाई है। मकान खाली करने के लिए कहने पर जान से मारने की धमकी भी दिए। पीड़ित चंदा राजघाट थाने पहुंची और मकान में चोरी करने और जबरन मूर्ति स्थापना करने की तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed