फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पुलिसकर्मी की मां से सोने की चेन लूटी

पुलिसकर्मी की मां से सोने की चेन लूटी

Sun, 27 Aug 2017 07:32 PM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 07:32 PM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मी की मां से सोने की चेन लूटी

विज्ञापन
गोरखपुर।
गुलरिहा थाना क्षेत्र के चैतन्यपूरी कॉलोनी के पास बाइक सवार लुटेरों ने पुलिसकर्मी की मां राधिका देवी के गले से सोने की चेन लूट ली। राधिका रविवार सुबह पांच बजे के करीब दूध लेने के लिए निकली थी। लूट के बाद उन्होंने शोर मचाया लेकिन जब तक लोग एकत्र होते लुटेरे फरार हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। इलाके में आए दिन चेन लूट की घटना होने से लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
गुलरिहा थाना क्षेत्र के शिवपुर सहबाजगंज निवासी चंद्र प्रकाश की पत्नी राधिका देवी रोजाना सुबह मार्निंग वॉक पर जाती है और इसी दौरान वह चैतन्यपूरी कॉलोनी के पास से दूध भी लेती है। रविवार सुबह रोज की तरह वह घर से निकली थी तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनकी सोने की चेन लूट ली।
विज्ञापन


लगातार लूट, पुलिस सिर्फ दे रही दिलासा
पिछले एक महीने से शहर के विभिन्न इलाकों में चेन लूट की ताबड़तोड़ घटनाएं हो रही है। बाइक सवार दो लुटेरे लोगों के कीमती चेन लूटकर फरार हो जा रहे है और पुलिस सिर्फ जल्द खुलासे का दावा ही करती रह जा रही है। हाल के दिनों में 18 अगस्त को शाहपुर इलाके के राप्तीनगर में व्यापारी की पत्नी का मंगलसूत्र लूटा गया, अगले ही दिन 19 अगस्त को शाहपुर के खजांची चौराहे के पास महिला की चेन लूट ली गई। 21 अगस्त को शाहपुर में रेलवे अधिकारी की पत्नी का चेन लूटी गई, फिर 25 अगस्त को कैंट के सिघड़िया में महिला टीचर के गले से बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। ताबड़तोड़ हो रही घटनाओं को रोक पाने में नाकाम पुलिस पर्दाफाश भी नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed