{"_id":"596cdc644f1c1b71518b46e2","slug":"161500306532-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के गले से चेन लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के गले से चेन लूटी
Updated Mon, 17 Jul 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। सत्संग सुनने जा रही महिला की बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली। घटना सोमवार की सुबह पिपराइच कस्बा के अनुराधा चौक पर हुई। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
पिपराइच कस्बे के वार्ड नंबर छह में रहने वाली लीलावती पत्नी पारसनाथ मद्धेशिया सोमवार सुबह सत्संग सुनने जा रही थीं। अनुराधा चौक के पास बाइक सवार दो युवक पहुंचे और खुद को उनके बेटे मनोज का दोस्त बताते हुए लीलावती को रोक लिया। वह कुछ समझ पातीं कि बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनकी सोने की लूट ली और फरार हो गए। घटना से लीलावती सहम गईं और कुछ देर बाद शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो महिला ने चेन स्नेचिंग की जानकारी दी। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर दी। हालांकि पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। एसओ ने अविलंब चेन स्नेचरों की गिरफ्तारी का दावा किया है।