{"_id":"5d111a868ebc3e2b022c2da2","slug":"156140197313-gorakhpur-news124","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन देखने गई महिला से प्रापर्टी डीलर ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जमीन देखने गई महिला से प्रापर्टी डीलर ने किया दुष्कर्म
Tue, 25 Jun 2019 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला/गोरखपुर
अमर उजाला/गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
खजनी (गोरखपुर)। जमीन दिखाने के बहाने खजनी इलाके में शाहपुर क्षेत्र की महिला को ले जाकर प्रापर्टी डीलर ने दुष्कर्म किया। रास्ते में महिला ने परिवार के सदस्यों को मोबाइल फोन के जरिए घटना की जानकारी दी तो आरोपी वहीं पीड़ित को उतारकर फरार हो गया। पुलिस दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
शाहपुर इलाके की रहने वाली महिला मकान बनवाने के लिए खजनी क्षेत्र में जमीन की तलाश कर रही थी। कुछ दिनों पहले ही महिला की मुलाकात शाहपुर थाना क्षेत्र के दरगहिया निवासी नन्हें यादव से हुई। नन्हें प्रापर्टी डीलर है। उसने महिला को जमीन दिलाने का भरोसा दिया। महिला के मुताबिक रविवार की शाम नन्हे उनको अपनी गाड़ी में बैठाकर खजनी ले गया। रुद्रपुर स्थित धार्मिक स्थान के बगल में सड़क के किनारे खेत को दिखाया। महिला को जमीन पसंद नहीं आई। वह वापस चलने के लिए कहने लगीं। महिला के अनुसार लौटते समय रास्ते में नन्हे नो उससे दुष्कर्म किया और रास्ते में उसे छोड़कर फरार हो गया।