फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दस साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी को भीड़ ने पीटा

दस साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी को भीड़ ने पीटा

Tue, 18 Jun 2019 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 18 Jun 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
दस साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी को भीड़ ने पीटा
rape
चिलुआताल (गोरखपुर)। इलाके में दस साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची की चीख सुनकर पहुंचे लोगों ने आरोपी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया जिसके बाद उसकी जमकर धुनाई की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और पीड़ित बच्ची को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। आरोपी युवक रवि प्रकाश राय बोलेरो चालक है।
विज्ञापन

घटना सोमवार की रात करीब 11:15 बजे की है। चायपान की दुकान चलाने वाली एक महिला शादी समारोह में शामिल होने चली गई थी। उसकी दस साल की बच्ची जो चौथी की छात्रा है, दुकान पर मौजूद थी। इसी बीच पादरी बाजार निवासी रवि प्रकाश राय दुकान पर पहुंचा। वह अक्सर दुकान पर आता रहता था। बच्ची के साथ दुकान पर कुछ देर बैठने के बाद वह उसे फुसलाकर पास में स्थित एक पुराने मकान में लेकर चला गया। अचानक बच्ची के चीखने की आवाज आने पर आसपास के लोग वहां पर पहुंच गए। भीड़ ने बच्ची को बचाने के बाद आरोपी की पिटाई शुरू कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक भीड़ ने आरोपी को मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। पुलिस ने पीड़ित बच्ची और आरोपी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

तीन दिन में तीसरी हैवानियत

जिले में बच्चियों की सुरक्षा एक चुनौती बनती जा रही है। तीन दिन के भीतर जिले में हैवानियत की यह तीसरी घटना है। अभी शुक्रवार की रात ही सिकरीगंज इलाके में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या की गई थी। गगहा इलाके में भी किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। हालांकि दोनों ही घटना में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन लगातार हो रही घटनाएं पुलिसिया इकबाल को चुनौती के साथ ही बच्चियों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बच्ची को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। छानबीन कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
- रोहन प्रमोद बोत्रे, एएसपी, गोरखपुर

नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed