{"_id":"5d0148fdbdec22077f3af650","slug":"156036529911-gorakhpur-news178","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत
Thu, 13 Jun 2019 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुई बाजार। सिकरीगंज इलाके धनौसी के पास बुधवार की शाम डीसीएम की चपेट में आने से बाइक सवार पिता और उसके पुत्र की मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने चालक और खलासी को हिरासत में ले लिया।
बेलघाट इलाके के मरचहां निवासी संजय (32) अपनी पत्नी मीना (30) और बेटे अंश(4) के साथ उरुवा के मंझरिया गांव स्थित अपने ससुराल जाने के लिए निकले थे। बाइक से अभी वे धनौसी गांव के पास पहुंचे थे कि सिकरीगंज की तरफ से आ रही डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां डॉक्टरों ने अंशु को मृत घोषित कर दिया।
जबकि संजय और मीना को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान संजय की भी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संजय ने हेलमेट नहीं लगाया था। उधर, डीसीएम चालक गोंडा के मलावगंज निवासी मुन्ना गोस्वामी और खलासी अभय व राहुल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।