फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   खड़े ट्रक में घुसे बाइक सवार जीजा-साले की मौत

खड़े ट्रक में घुसे बाइक सवार जीजा-साले की मौत

Wed, 05 Jun 2019 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 05 Jun 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
खड़े ट्रक में घुसे बाइक सवार जीजा-साले की मौत
- फोटो : अमर उजाला
उनवल(गाेरखपुर) । खजनी में छताई पहलवान ढाबा के पास मंगलवार की रात ग्यारह बजे खड़े ट्रक में तेज गति से बाइक लेकर घुस जाने से जीजा-साले की मौत हो गई। दोनों शादी समारोह से लौट रहे थे। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घरवालों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

 

सहजनवां के साथीपार निवासी सत्यव्रत (34) अपने साले व गाहासाड़ निवासी सरवन कुमार (30) के साथ रिश्तेदार ओमप्रकाश के बेटे की शादी में शामिल होने बांसगांव इलाके में गए थे। देर रात दोनों घर लौट रहे थे। छताई के पास एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। बाइक सवारों को दूर से ट्रक नहीं दिखा होगा।

विज्ञापन

 

ज रफ्तार से गुजरी बाइक ट्रक में घुस गई। हादसे में सत्यव्रत की मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल ले जाते सरवन ने दम तोड़ दिया। पाकेट से मिले कागजात के आधार पर शवों की शिनाख्त कर पुलिस ने घरवालों को जानकारी दी। उसके बाद दोनों के परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन


नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed