फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   थाने में भी बेटे की जिंदगी की दुआ करती रही मां

थाने में भी बेटे की जिंदगी की दुआ करती रही मां

Sun, 02 Jun 2019 08:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 08:16 PM IST
विज्ञापन
थाने में भी बेटे की जिंदगी की दुआ करती रही मां
थाने में भी बेटे की जिंदगी की दुआ करती रही मां
विज्ञापन

ना दर्द, ना पछतावा, थाने में गुमसुम पड़ी रही प्रेमिका
चंद दिनों पहले आई गर्भवती बहू भी सुहाग के सलामती को रही बेचैन
शिवम सिंह
गोरखपुर। बेटे को गोली लगी है और वह खुद थाने में हत्या की आरोपी बनी बंद है। इसके बावजूद मां गुड्डी को सिर्फ बेटे गौतम के सलामती की ही फिक्र है। थाने में भी वो सिर्फ गोली से घायल बेटे गौतम की जिंदगी की दुआ करती रही। ना जेल जाने का पछतावा है और ना ही सजा क्या मिलेगी इसका मलाल। बेटा गौतम सलामत बच जाए इसकी ही दुआ है। कुछ यही हाल 15 दिन पहले मायके से लौटी बहू का भी है। खुद गर्भवती होने का दर्द भूलकर वह सुहाग की सलामती की दुआ मांग रही है। फिलहाल गौतम लखनऊ के एक अस्पताल में जिंदगी-मौत के बीच जूझ रहा है।
घर में हादसे के बाद प्रेमिका गुमसुम हो गई है। घर के अंदर सूरज बुलाने पर आया या वो खुद ही घुसा था। यह सवाल अभी भी अबूझ पहेली बना हुआ है। किशोरी किसी से कोई बात नहीं कर रही है। थाने में लाने पर भी वह चेहरे को दुपट्टे से ढककर फर्श पर ही सोई रही। मां ने भी उससे ज्यादा बात करने की कोशिश नहीं की। हालांकि भाभी लगातार उसने समझाने की कोशिश करती दिखी। गौतम तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था। बड़ा भाई जयपाल शादी के बाद से बाहर है और छोटा भाई उत्तम घर पर ही रहता है। गौतम भी 15 मई को पत्नी को मायके से लाने के लिए हैदराबाद से आया था। दो दिन बाद ही उसे दोबारा हैदराबाद काम पर लौटना था।
विज्ञापन

...
घर का इकलौता चिराग था सूरज
उधर मारा गया सूरज तीन बहनों में सबसे बड़ा भाई था। बड़ी बहन बबिता बीए तृतीय वर्ष में है। दूसरी सरिता बीए प्रथम वर्ष और सबसे छोटी बहन ममता दसवीं की छात्रा है। सरिता के मुताबिक भाई ने पढ़ाई छोड़ दी थी। कोलकाता में एक रिश्तेदार के पास कमाने भी गया था और एक महीने पहले ही ननिहाल में शादी होने पर घर आया था। 15 दिन पहले ही उसका एक्सीडेंट हुआ था जिस वजह से वह चल फिर नहीं पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
रोते बिलखते बेसुध हो गई सूरज की बहन
घर के इकलौते चिराग के बुझने की सभी मातम मना रहे थे। सूरज की बहनें रो रोकर बेसुध हो जा रही थी। बुआ प्रभावती उन्हें संभालने की कोशिश करती मगर इसी बीच छोटी बहन ममता रोते हुए बेहोश हो गई थी। आसपास के लोगों ने उसे संभाला और फिर पानी का छींटा मारकर होश में लाया। वहीं उसकी मां बेटे की मौत से आहत होकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंची थी। उसने थाने पर तहरीर भी दी है।
---
एक साल पहले ही पड़ गई थी खूनी रंजिश की नींव
दहशत में आए लड़की के घरवालों ने बेटी की पढ़ाई छुड़ाकर भेज दिया था मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। चिलुआताल के शेमरापुर चमराहे गांव में खूनी संघर्ष की नींव एक साल पहले ही पड़ गई थी। सूरज 9वीं में पढ़ने वाली लड़की के प्रेम में इस कदर पड़ा था कि मोबाइल फोन खरीदने के लिए वह अपराध की राह पर निकल गया था। जमानत पर रिहा होने के बाद उसने लूट की रकम से मोबाइल फोन खरीदकर प्रेमिका को दिया था। इसकी जानकारी होने पर लड़की के घरवालों ने पुलिस से फरियाद भी की थी। तब पुलिस के कोई कार्रवाई नहीं की थी। बाद में लड़की के परिवार के सदस्यों को सूरज ने धमकी दी थी। उसने कहा था कि पुलिस को दस हजार रुपये देकर आया है, उसका कुछ नहीं होगा। तब से परिवार दहशत में था। फिर लड़की को मुंबई उसके मामा के पास भेज दिया गया था।
घर में बहू की तरह छिपाकर रखते थे बेटी
मां गुड्डी ने बताया कि सूरज की वजह से ही उन्होंने बेटी को मुंबई भेजा था। मायके में भतीजी की शादी 19 मई को थी। उसी में शामिल होने के लिए परिवार आया था। साथ में लड़की भी चली आई। फिर रिश्तेदार ने भी कहा कि कब तक बेटी को बाहर रखेंगे, उसे घर में ही रखा जाए। बेटी को बहू की तरह छिपाकर रखती थी। ताकि सूरज की उस पर नजर न पड़े।
----
‘पहले दादी को मारा, अब भाई की हत्या कर दी’
गांव वाले और पुलिस हत्या की वजह प्रेम संबंध को ठहरा रहे है। वहीं प्रेमी सूरज के घर वाले अलग ही कहानी बता रहे हैं। बीए प्रथम वर्ष में पढ़ने वाली सूरज की बहन सरिता का कहना है कि उसका भाई तीन बजे गांव में शौच के लिए जा रहा था। उसी दौरान लड़की के घरवालों ने पकड़कर उसे घर में बंद कर दिया। वहां से सूरज ने फोन कर मां को सूचना भी दी। पुलिस को कॉल करने की कोशिश की गई, पर फोन नहीं मिल पाया। सुबह मां चौकी पर सूचना देने गई थी। उसी बीच सूरज का शव लड़की के घर से बरामद हो गया। सरिता ने आरोप लगाया कि उसके भाई को फंसाने के लिए गौतम ने खुद को गोली मारी है। सरिता का यह भी आरोप है कि उसकी दादी फूला की भी पीटकर हत्या कर दी गई थी। तब से रंजिश चली आ रही है। उसी रंजिश में उसके भाई को भी मारा गया है। सरिता के पिता की मौत काफी पहले ही हो चुकी है।
---
गांव में सन्नाटा, ग्रामीण बोलने से कतराते रहे
हत्या और गोली चलने की घटना के बाद से ही गांव के एक टोला में सन्नाटा है। सभी अपने घरों में थे और कोई भी कुछ बोलने से बचता रहा। वहीं गौतम के घर में ताला बंद है। पिता उसे लेकर लखनऊ गए हैं और मां, पत्नी, बहन पुलिस की हिरासत में हैं। घर के बाहर बांधी गई भैंस को चारा व पानी देने वाला भी कोई नहीं बचा है।

----
ऐसे हुआ घटनाक्रम
0 सुबह 3.00 बजे के करीब किशोरी ने मां से शौच जाने के लिए कहा
0 सुबह 3.10 बजे घर में सिटकनी बंद कर मां उसे लेकर बाहर गई
0 सुबह 3.40 बजे के करीब वापस आने पर सिटकनी खुली मिली
0 सुबह 3. 45 बजे घरवालों के जगे न होने पर मां कमरे में गई और युवक को देखी
0 सुबह 3. 50 पर बाहर से सिटकनी बंद कर बेटे गौतम को घर में चोर होने की जानकारी दी
0 सुबह 4.00 बजे : पुलिस को भी सूचना दी गई, उसके बाद बाहर निकले सूरज ने गोली चला दी
0 सुबह 4.05 बजे घर में मारपीट होने लगी और सूरज पर प्रेमिका के घरवालों ने हमला कर दिया। कुछ देर में सूरज की मौत के बाद घर में ही शव रखकर घरवाले पुलिस का इंतजार करने लगे।
0 सुबह 5.00 बजे के करीब पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed