फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   अंतर्जनदीय तीन वाहन चोर गिरफ्तार, सात वाहन बरामद

अंतर्जनदीय तीन वाहन चोर गिरफ्तार, सात वाहन बरामद

Sat, 01 Jun 2019 09:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 09:03 PM IST
विज्ञापन
अंतर्जनदीय तीन वाहन चोर गिरफ्तार, सात वाहन बरामद
फोटो
विज्ञापन

अंतर्जनपदीय तीन वाहन चोर गिरफ्तार, सात वाहन बरामद
क्राइम ब्रांच और छावनी पुलिस की संयुक्त टीम को सफलता
जीप, कार, पिकअप चोरी कर नेपाल में बेच देते थे आरोपी
एसपी ने पुलिस टीम को दिया पांच हजार का पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। छावनी पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने अंतर्जनपदीय वाहन चारों का भंडाफोड़ किया है। पकड़े गए तीन आरोपियों से चार पहिया सात वाहन भी पुलिस ने बरामद किया है। विभिन्न जिलों के रहने वाले आरोप नेपाल में इन वाहनों को बेचते थे। एसपी ने बड़ी कामयाबी पर टीम को पांच हजार का पुरस्कार घोषित किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन अंतर्जनपदीय वाहन चोर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।

हरकत में आई छावनी पुलिस और क्राइम ब्रांच ने अपना जाल बिछाना शुरू किया। चोरों को छावनी थाने के शंकरपुर के पास गन्ना तौल सेंटर के सामने से एक बोलेरो से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी पंकज कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर सात चार पहिया वाहन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस की पूछताछ में तीनों ने अपना नाम मिट्ठन निवासी सरपतहा जौनपुर, राशिद अहमद व शमीम अहमद निवासी आजमगढ़ बताया। बताया कि इस घटना को अंजाम देने में इनके दो अन्य साथी फागू नोना निवासी सुल्तानपुर व अजय निवासी जौनपुर भी शामिल हैं। पर्दाफाश करते हुए एसपी ने बताया कि बरामद बोलेरो सात माह पहले अकबरपुर से चुराई थी। जिसका चेसिस नंबर व इंजन नंबर बदलकर फर्जी रजिस्ट्रेशन कराया। कहा कि इस गाड़ी के अलावा उनके पास छह अन्य गाड़ियां है। इसमें बोलेरो, हंटर जीप, स्कार्पियो, कार, पिकअप व लोडर शामिल हैं। जिसमें एक बोलेरो का इंजन, चेसिस बाडी अलग-अलग है। एक स्कार्पियो बिना इंजन की है। जिसे काटकर कबाड़ी को बेचने के लिए रखा है। ये सभी वाहन बस्ती, अंबेडकरनगर, जौनपुर से चुराए गए हैं। बताया कि उन्हें शाहगंज रेलवे स्टेशन के पास कोल्ड स्टोरेज के पीछे रखे हैं। जिसे ले जाने के लिए साधन व गाड़ी को बेचने के फिराक में नेपाल जाने के लिए गोरखपुर की तरफ जा रहे थे। बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है और घटना को अंजाम देने के बाद वे रकम आपस में बराबर बांटते हैं। आरोपी मिट्ठन ने बताया कि बस्ती जिले के मुण्डेरवा के पास अहरा मोड़ पर जंजीर से बंधी एक बोलेरो को साथी भागू नोना, अजय व सुभाष बिंद ने मिलकर चुराया था। उस गाड़ी को 60 हजार रुपये में शमीम जो मेरे साथ है, उसको काटकर बेचा। यह भी बताया कि 11 अप्रैल 2019 मूड़घाट बडे़वन के पास एक स्कार्पियो रात के 11:00 बजे तीनों ने मिलकर चुराया। उसे भी कटवाकर 80 हजार रुपये में बेच दिया। कहा कि हम तीनों ने मिलकर रुधौली रोड पर ग्राम पचारी रोड के पास करीब ढाई माह पहले एक पिकअप चुराई, जिसे नेपाल में 1,50,000 में बेच दिया। 14 अप्रैल 18 को पचवस अमोढ़ा व रमवापुर में चोरी करने के समय लोग जाग गए, जिसपर उन्होंने फायरिंग व पत्थरबाजी भी की। उसी रात भागते समय भिउरा चौराहे पर पुलिस से मुठभेड़ हो गई थी। कहा कि हम लोगों ने पुलिस वालों को निशाना बनाकर फायर भी किया। पुलिस वालों का वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो जाने पर हम लोग भाग गए । बताया कि 25 मई 2019 को सुबह तीन बजे लालगंज के पास पगार खड्डा गांव में सड़क के किनारे दो भैंसें व एक पड़िया चुराकर सुल्तानपुर बाजार में बेच दिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसपी ने बताया कि मिट्ठन का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। कहा कि गिरफ्तार करने वाली टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया है। बताया कि अभियुक्तों के पास से वाहनों के साथ ही कट्टा व कारतूस बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed