{"_id":"5ce58ec7bdec22071d1bf38f","slug":"15585482189-gorakhpur-news145","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुस कर युवती से छेड़खानी, विरोध पर भाई को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर में घुस कर युवती से छेड़खानी, विरोध पर भाई को पीटा
Wed, 22 May 2019 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरा कनक। पटहेरवा क्षेत्र के एक गांव में युवती के घर में घुस कर उसी गांव के युवक पर छेड़खानी करने का आरोप लगा है। युवती की गुहार पर पहुंचे उसके भाई से आरोपी युवक की हाथापाई हुई। बाद में पहुंचे आरोपी के परिजनों ने युवती और उसके भाई की पिटाई की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित युवती का आरोप है कि वह 11 मई को घर में अकेली थी। उसी दौरान गांव का ही एक युवक उसके घर में घुस गया और छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर युवक ने धमकी दी। युवती के शोर मचाने पर उसका भाई पहुंच गया। भाई और आरोपी युवक के बीच हाथापाई शुरू हो गई। उसी दौरान आरोपी युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
आरोपी युवक के दो भाई व पिता ने मिलकर युवती और उसके भाई की पिटाई कर दी और आरोपी युवक को छुड़ा ले गए। युवती ने घटना की सूचना डायल 100 पुलिस टीम को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष पटहेरवा आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि मामला जानकारी में है। जांच चल रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।