फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सिरफिरे आशिक की धमकी से टूटी शादी, बारात लौटी

सिरफिरे आशिक की धमकी से टूटी शादी, बारात लौटी

Mon, 20 May 2019 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 20 May 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
सिरफिरे आशिक की धमकी से टूटी शादी, बारात लौटी
कुसम्ही (गोरखपुर)। खोराबार इलाके के एक गांव में सिरफिरे की करतूत से युवती की शादी टूट गई। धमकी से डरा दूल्हा बरात लेकर आने से इंकार कर दिया। युवती के पिता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोपी अपना मोबाइल फोन ऑफ कर फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

एक शख्स ने बेटी की शादी कुशीनगर के अहिरौली बाजार निवासी युवक से तय की थी। 19 मई को बरात आनी थी। युवती पक्ष के लोगों ने तिलक चढ़ाने के बाद से ही तैयारी पूरी कर ली थी। शनिवार को एक ओर मेंहदी की रस्म पूरी की जा रही थी कि उसी दौरान वर पक्ष की ओर से फोन आया कि वे बरात लेकर नहीं आएंगे। जानकारी जुटाने पर युवती के पिता को पता चला कि गांव का ही एक युवक उनकी बेटी से एकतरफा प्यार करता है और फिर उसने ही दूल्हे को फोन कर बरात लाने पर जान से मारने की धमकी दी थी। उसने कोई फर्जी वीडियो भी भेजा है, जिस वजह से शादी टूटी है। वर पक्ष ने दहेज में लिए गए सामान को वापस कर शादी न करने का फैसला सुना दिया।
विज्ञापन

पाई-पाई जुटाकर की थी तैयारी

पिता ने पाई-पाई जुटाकर शादी की तैयारी की थी। मगर बेटी के हाथ को पीला करने का सपना अधूरा ही रह गया है। अब इस सदमे से उभरने की कोशिश कर आरोपी को सजा दिलाने को ठान लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत वापस लेने की धमकी भी दी

युवती के घरवालों की शिकायत की जानकारी होने के बाद आरोपी युवक पक्ष के लोगों ने धमकी देनी शुरू कर दी है। आरोप है कि युवती के पिता के घर पहुंचे आरोपी के घरवालों ने शिकायत वापस लेने की धमकी दी है।

तहरीर मिली है। आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएंगी।
- अंबिका प्रसाद भरद्वाज, इंस्पेक्टर, खोराबार

नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed