{"_id":"5c44c29dbdec2226154d043e","slug":"151548010141-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने का झांसा देकर 21 लाख हड़पने में गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी दिलाने का झांसा देकर 21 लाख हड़पने में गिरफ्तार
Mon, 21 Jan 2019 12:19 AM IST
ajay Kumar
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Published by: ajay Kumar
Updated Mon, 21 Jan 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
आरोपी पर 21 लाख रुपये की ठगी का आरोप है।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। लेखपाल की नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन युवकों से 21 लाख रुपये हड़पने के आरोपी को रविवार की सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह सवा साल से फरार था। झांसे में रकम गंवाने वाले एक युवक ने खुदकुशी कर ली थी। बेटे की मौत के बाद ही जानकारी होने पर प्रेमचंद्र गुप्ता ने पुलिस में रिपोर्ट लिखाई थी।
पुलिस को सुबह आरोपी के सहजनवां आने की सूचना मिली थी। इसके बाद भीटी रावत के पास से जौनपुर के सरावां निवासी वीरेंद्र कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक लेखपाल पद पर नौकरी दिलाने के लिए पांच अक्तूबर 2017 को वीरेंद्र ने सहजनवां निवासी प्रेमचंद के बेटे विकास सहित तीन युवकों से करीब 21 लाख रुपये लिए थे और फिर फरार हो गया। नौकरी न मिलने और रकम डूब जाने से आहत होकर विकास ने पांच दिसंबर 2017 को खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने प्रेमचंद की तहरीर पर जालसाजी, आत्महत्या के लिए उकसाने सहित कई अन्य गंभीर धाराओं में तीन अलग-अलग केस दर्ज किए थे।