फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police shoot up 25 thousand prized criminal in Encounter at Gorakhpur

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को लगी गोली, दो साथी फरार

Sun, 28 Oct 2018 01:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Updated Sun, 28 Oct 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
Police shoot up 25 thousand prized criminal in Encounter at Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर
गोरखपुर। चौरीचौरा में पिछले दिनों पुलिस टीम पर हमला करने के आरोपी और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश धीरज पासवान के पैर में मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लग गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस टीम पर हमले का मुख्य आरोपी मिथुन पासवान और उसका मामा धीरू पासवान फरार हो गए। 15 मुकदमों में नामजद धीरज गंभीर रूप से घायल है। पुलिस कस्टडी उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उपचार के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


चौरीचौरी थाने में तैनात दरोगा घनश्याम वर्मा, सिपाही शैलेंद्र सिंह और वंशराज गौड़ 15 अक्तूबर को बदमाश मिथुन पासवान को गिरफ्तार करने रौतेनिया गांव गए थे। पहले से घात लगाए मिथुन और उसके साथियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। सिपाही वंशराज को गोली मार दी। दरोगा सहित अन्य सिपाहियों को पीटा और पिस्टल लूट ले गए।
विज्ञापन


इस मामले में चौरीचौरा पुलिस ने मिथुन, उसके मामा धीरू सहित छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बाद में एसएसपी शलभ माथुर ने हमलावरों पर इनाम घोषित कर दिया। एसपी नार्थ रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि पिपराइच थानाध्यक्ष जंगल धूसड़ के पास चेकिंग कर रहे थे। उसी बीच एक बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे। पुलिस ने युवकों को रोकने का प्रयास किया तो वे फायर कर शहर की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना स्वाट टीम और गोरखनाथ पुलिस को दी गई। पुलिस ने रामपुर नया गांव बंधे पर बदमाशों को घेर लिया। समर्पण करने के लिए कहा गया तो बदमाशों ने फिर गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाब में गोलियां चलाईं। पुलिस की एक गोली इनामी बदमाश और कैंट थानाक्षेत्र के डिभिया निवासी धीरज के पैर के ऊपरी हिस्से में लग गई। वह गिर पड़ा।


पुलिस बदमाश की तरफ दौड़ी, जिसका फायदा उठाकर मिथुन और उसका मामा धीरू फरार हो गए। इन बदमाशों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पकड़ में आए बदमाश के पास से पुलिस ने 312 बोर का तमंचा, चार कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटर साइकिल बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed