{"_id":"5bcc8f6abdec221a020c4bd3","slug":"151540132714-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बात को लेकर बच्चों को कमरे में बंद कर पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली बात को लेकर बच्चों को कमरे में बंद कर पिटाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sun, 21 Oct 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
दो बच्चों को कमरे में बंद कर पिटाई का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोराबार। नौवाअव्वल गांव में झोपड़ी में लगी प्लास्टिक फाड़ने के विवाद में दो बच्चों को कमरे में बंद कर पिटाई कर दी गई। आरोप है कि बच्चों का गला दबाकर मारने की भी कोशिश की गई। एक बच्चे के पिता ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
नौवा अव्वल गांव के शैलेश यादव शनिवार को काम पर गए थे। शाम करीब छह बजे उनका बेटा आदित्य (8) पड़ोसी गगन पासवान (6) के साथ गांव में खेल रहा था। इसी बीच गांव के रंगलाल की झोपड़ी की किसी ने प्लास्टिक फाड़ दी थी। आरोप है कि रंगलाल ने दोनों बच्चों को बुलाया और कमरे में बंद कर पीटने लगा।
शोर होने पर उधर से गुजर रहे हल्का सिपाहियों ने दोनों बच्चों को छुड़ाया। देर शाम जब शैलेश को जानकारी हुई तो उन्होंने तहरीर दी। साथ ही एसएसपी को भी फोन कर शिकायत दर्ज कराई। उनके निर्देश पर रविवार की दोपहर पुलिस ने बच्चों का मेडिकल कराया और छानबीन शुरू की।