{"_id":"5abfa3d54f1c1bd2618b4b8c","slug":"151522508757-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा का शव मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्धा का शव मिला, हत्या की आशंका
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 31 Mar 2018 09:49 PM IST
विज्ञापन
शव मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलुआताल के परमेश्वरपुर गांव के कठौर टोला में वृद्ध महिला का शव मिला। शरीर से गहने और कपड़े गायब थे। शव पेड़ से लटकाए जाने की भी चर्चा है। गांव के लोगों ने जहां लूट और गला घोंटकर हत्या का आरोप लगाया वहीं मृतक महिला के बेटे ने आंधी को मौत का कारण बताया। आशंका जताई कि आंधी से वह गिर गई होंगी और चोट से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
चिलुवाताल थाना क्षेत्र के देवीपुर टोला हरिहरपुर गांव की भगवती देवी (95) अकेले ही रहती थीं। शुक्रवार शाम वह जीतपुर में बाजार गई थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंची तो पड़ोस के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। शनिवार सुबह परमेश्वरपुर के कठौर टोला के पास एक पेड़ पर महिला के शव लटके होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव मिलने के स्थान से थोड़ी दूरी पर खून के धब्बे थे। वहां की फसल भी रौंदी गई है। कान के सोने के टॉप्स और हाथ-पैर से चांदी के कड़े गायब थे।
लोगों को आशंका है कि लूट की नीयत से हत्या की गई है। वहीं बेटे रामसकल निषाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनकी मां बाजार गई थीं। आंधी की वजह से रास्ता भटक गईं और चोट लगने से मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
पेड़ से लटकती मिली दिव्यांग की लाश
बड़हलगंज इलाके के लखनापार गांव में पेड़ से लटकती दिव्यांग रामप्रीत (52) की लाश मिली। पैर जमीन से टकरा रहा था। आशंका है कि हत्या के बाद शव को पेड़ से लटकाया गया है। घटना की सूचना पर एसपी क्राइम आलोक शर्मा, एसपी दक्षिणी ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मधुपुर प्रतिनिधि के मुताबिक रामप्रीत लखनापार गांव में ससुर रघुबर दास के यहां नेवासे पर रहते थे। वह गगहा के मिश्रौली गांव के मूल निवासी थे। रामप्रीत के साथ उनकी दो पुत्री, बहु सरिता व एक पुत्र रहते थे। पत्नी गांव मिश्रौली में रहती थीं। रामप्रीत की बड़ी लड़की बबिता ने बताया कि शुक्रवार की रात दस बजे वह घर पर भोजन कर रहे थे। इसी बीच उनके मोबाइल फोन पर किसी की कॉल आई और वह भोजन छोड़कर बाहर निकल गए। काफी देर तक घर नहीं आए तो खोजबीन शुरू की। शनिवार की भोर में चार बजे गांव के ही पेड़ में लटका उनका शव लटका दिखाई दिया। एसपी क्राइम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। मामला संदिग्ध लग रहा है।