{"_id":"59fdd8e04f1c1b60678b9231","slug":"151509808352-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 04 Nov 2017 08:57 PM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं प्रधान समेत तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। उपचार के लिए सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। दो की हालत नाजुक बनी हुई है।
गगहा प्रतिनिधि के अनुसार, कौड़ीराम- गोला मार्ग के पकड़ी दूबे के पास बाइक की चपेट में आने से पकड़ी दूबे निवासी नैबुद्दीन (70) की मौत हो गई। घटना में बाइक चालक बनियापार निवासी गोलू घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहने था। चरगावां प्रतिनिधि के अनुसार, हरसेवकपुर नंबर दो के प्रधान अर्जुन निषाद बाइक से शनिवार शाम चार बजे ऑफिस से संगम चौराहे की तरफ जा रहे थे। अचानक बाइक भैंस से टकरा गई। गंभीर हालत में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया। अर्जुन निषाद चरगांवा के ब्लॉक प्रमुख भी रह चुके हैं।
कुसम्ही बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, झंगहा के शिवपुर नाई टोला निवासी वंशी निषाद साइकिल से सामान खरीदने मोतीराम अड्डा जा रहे थे। पुलिस पिकेट के पास देवरिया की ओर से आ रही रही अनुबंधित बस ने साइकिल को ठोकर मार दी। हादसे मेें वंशी सड़क के दूर जा गिरे। साइकिल बस में फंसकर काफी दूर चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर गाड़ी को पकड़ लिया।