फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पार्षद के घर में बेटे ने दोस्त के साथ गैंग रेप किया

पार्षद के बेटे ने दोस्त के साथ युवती से किया गैंगरेप

Sun, 25 Jun 2017 07:47 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
पार्षद के घर में बेटे ने दोस्त के साथ गैंग रेप किया
gangrape

विज्ञापन
गोरखपुर।
बिहार की रहने वाली एक युवती को बहला-फुसलाकर उससे गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप बिछिया की पार्षद के बेटे नीरज और उसके दोस्त पर लगा है। दरिंदों के चंगुल से किसी तरह छूटकर भागी युवती ने पीएसी कैंप परिसर में पहुंचकर अपनी जान बचाई। पीएसी की सूचना पर पहुंची शाहपुर पुलिस युवती के बयान के आधार पर आरोपी के घर पहुंच गई, मगर मौके से वे फरार हो गए। उसके घर से पुलिस को कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं। पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया है और केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
बिहार की युवती गोरखपुर में मौसी के यहां रहती है। शनिवार रात में जंगल तुलसीराम बिछिया ताड़ीखाना अकोलहवा टोला निवासी पार्षद पुष्पा देवी का बेटा नीरज अपने दोस्तों के साथ युवती को घर लेकर पहुंचा और घर के ड्राइंग रूम में दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसका तीसरा साथी भी रेप के प्रयास में था, मगर इसी बीच युवती वहां से बचकर निकल भागी। नीरज और उसके दोस्तों ने उसका पीछा किया लेकिन पीड़िता पीएसी कैंप पहुंच गई और वहां मौजूद संतरी को गैंगरेप की जानकारी दी, जिसके बाद पहुंची पुलिस आरोपी के घर पहुंची और उसके पिता राजेश कुमार को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

.......
युवती की तहरीर पर पार्षद के बेटे और एक अज्ञात के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी घटना के बाद से ही फरार है। युवती को महिला थाने में रखा गया है। सोमवार उसका मेडिकल कराया जाएगा। आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चारु निगम, सीओ गोरखनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed