{"_id":"59331e1e4f1c1b782d8b4573","slug":"149652228115-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालश्रम को ले जा रहे बच्चों के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालश्रम को ले जा रहे बच्चों के साथ तस्कर गिरफ्तार
Updated Sun, 04 Jun 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर।
बालश्रम के लिए बिहार से दिल्ली ले जा रहे चार बच्चों के साथ एक तस्कर को पुलिस ने दबोच लिया। मानव तस्करी निरोधक कमेटी ने शनिवार को रेलवे स्टेशन के गेट नंबर तीन के पास मुखबिर की सूचना पर उसे पकड़ा। पुलिस तस्कर से पूछताछ कर रही है।
मानव तस्करी निरोधक टीम के निरीक्षक सरोज शर्मा, हेड कांस्टेबल सुबोध द्विवेदी, सरबजीत को मुखबिर से तस्कर के होने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम गेट नंबर तीन पर पहुंच गई। एक व्यक्ति के साथ चार बच्चे दिखाई दिए। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे पकड़ लिया और पूछताछ शुरू की। थोड़ी ही देर में उसने कई तरह के बयान दिए। इसके बाद पुलिस का शक गहरा गया। टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि वह इन बच्चों को बालश्रम के लिए गोरखपुर ला रहा था। युवक की पहचान बिहार जिले के सितामढ़ी निवासी राजकिशोर के रूप में हुई। उसके पास से मिले बच्चे सुनील पुत्र मुन्नीलाल, विमलेश पुत्र उपेंद्र, रामबाबू पुत्र नथुनी और मुकेश पुत्र रामनाथ को बिहार के सितामढ़ी के रुनी सैदपुर गांव से लाए गए थे। पुलिस ने बच्चों को बाल कल्याण सेवा संस्थान भेज दिया है। उनके घरवालों को सूचना देने के लिए पुलिस ने बिहार पुलिस से भी संपर्क किया है।
- रेलवे गेट नंबर तीन के पास पुलिस ने पकड़ा, बच्चों को मुक्त कराया
- बिहार के बच्चों को दिल्ली लेकर जाने की थी योजना