फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   युवक की मौत, हत्या का आरोप

युवक की मौत, हत्या का आरोप

Sat, 09 Mar 2019 11:57 PM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: ajay Kumar Updated Sat, 09 Mar 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
युवक की मौत, हत्या का आरोप
चिलुआताल (गोरखपुर)। शहर में जनप्रिय विहार कॉलोनी में नाली किनारे सोनू पटवा (24) का शव मिला। युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। देवरिया के बरहज के सोनू फूफा ब्रह्मानंद की बेटी की शादी में शामिल होने शनिवार को आए थे। परिवार के लोगों ने भूमि विवाद में हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। हालांकि पुलिस हादसे में मौत मान रही है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन


सोनू अपने गांव बरहज के कपरवारघाट से शुक्रवार की शाम शादी में शामिल होने के लिए निकले थे। रात आठ बजे वह शादी समारोह में पहुंचे भी थे। उन्होंने अपनी मौसी सुनीता को कॉल करके पहुंचने की जानकारी दी थी। फिर उनको किसी ने नहीं देखा। शनिवार की सुबह उनका शव पास के ही नाली के किनारे मिला। सोनू के बड़े भाई चंदन ने बताया कि पट्टीदार से भूमि विवाद है। पट्टीदार भी शादी में शामिल होने आए थे। आशंका है कि उन्हीं ने हत्या की है। पुलिस जांच शुरू कर दी है। सोनू छह भाई-बहनों में चौथे नंबर पर थे। रिश्तेदार ओम प्रकाश ने तहरीर दी है। सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह ने बताया कि आशंका है कि किसी वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed