{"_id":"5c042752bdec2241b2773559","slug":"141543776082-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेनदेन के विवाद में एमआर का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेनदेन के विवाद में एमआर का अपहरण
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। लेनदेन के विवाद में रविवार की सुबह मनबढ़ों ने एमआर का अपहरण कर लिया। कोलकाता से आ रहे पिता का बैग लेने एमआर रेलवे स्टेशन गया था। यही नहीं, आरोपियों ने दोपहर के वक्त एमआर के मोबाइल फोन से उसके घरवालों को फोन कर अपहरण की जानकारी भी दी। कैंट पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
रानीडीहा निवासी विजय शर्मा कोलकाता में काम करते थे। नौकरी दिलाने के नाम पर उन्होंने बड़हलगंज और बिहार के छपरा के दो युवकों से एक व्यक्ति को तीन लाख रुपये दिलवाए थे। नौकरी न मिलने पर युवक रुपये वापस मांग रहे थे। दबाव बनाने पर विजय छह माह पहले कोलकाता से गोरखपुर चले आए, लेकिन उनका सामान वहीं छूट गया। शनिवार को कोलकाता से आने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस से उनका एक परिचित व्यक्ति गोरखपुर आ रहा था। उससे ही उन्होंने अपना बैग लाने को कहा था।
रविवार की सुबह विजय ने अपने एमआर बेटे सुधांशु उर्फ शुभम (21) को बैग लेने रेलवे स्टेशन भेजा था। इसी बीच 11.30 बजे सुधांशु के मोबाइल फोन से विजय के पास कॉल आई। दूसरी तरफ से बात करने वाले ने उन्हें सुधांशु के अपहरण की जानकारी दी। फोन करने वाले ने रुपये लौटाने पर ही बेटे को छोड़ने की धमकी दी। इसके बाद सुधाशुं के घरवालों ने उससे बात करने के कई बार प्रयास किए, लेकिन उसका फोन बंद मिला। शाम को घरवालों ने कैंट थाने में अपहरण की तहरीर दी।