{"_id":"5b465c254f1c1b76678b474e","slug":"141531337765-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महदाह करने पहुंची महिला को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आत्महदाह करने पहुंची महिला को पुलिस ने पकड़ा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 12 Jul 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। कैंपियरगंज के धानी बाजार की लालमति बुधवार को आत्मदाह करने एसएसपी दफ्तर पहुंच गईं। उनका आरोप था कि उनके बेटे की हत्या को पुलिस सड़क हादसा बता रही है। लालमति के आत्मदाह की कोशिश की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी, एसपी क्राइम, सीओ कैंट और महिला थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके बाद उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया गया।
लालमति धानी बाजार के खानापार गांव की रहने वाली हैं। उनके बेटे रामकुमार अग्रहरि की दो जनवरी को मौत हो गई थी। लालमति का आरोप है कि गांव के ही अमन गुप्ता ने रामकुमार की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका था। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। आला अफसरों से भी न्याय न मिलने के बाद उन्होंने आत्मदाह का फैसला किया। एसपी नार्थ रोहित सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज जांच की गई तो हादसे में मौत की पुष्टि हुई थी। पुलिस की जांच पूरी तरह से सही है। लालमति को आत्मदाह के लिए किसने उकसाया, इसकी जांच की जा रही हैै।