{"_id":"5b05b6994f1c1be8408b747e","slug":"141527101081-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनैतिक संबंध के शक में की थी ओमप्रकाश की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनैतिक संबंध के शक में की थी ओमप्रकाश की हत्या
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 24 May 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
murder shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। सिकरीगंज के ढकवा बाजार में ओमप्रकाश यादव (40) की हत्या अनैतिक संबंध के शक में हुई थी। आरोपी बलिराम यादव को शक था कि ओम प्रकाश का उसकी पत्नी से नजदीकी है। इसी से नाराज होकर ताड़ी पीने के दौरान हंसिया से उसने ओम प्रकाश की गला काटकर हत्या कर दी थी और फरार हो गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हंसिया को पुलिस ने बरामद कर लिया है।
एसपी दक्षिणी ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी ने पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर घटना का पर्दाफाश किया। एसपी ने बताया कि 13 मई की सुबह ओम प्रकाश की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने भाई राधेश्याम की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस की जांच में सामने आया कि बलिराम यादव को यह शक था कि उसकी पत्नी से ओम प्रकाश का संबंध है। इस बात को लेकर कई बार इन दोनों के बीच विवाद भी हुआ था।
13 मई की सुबह ओम प्रकाश ताड़ी पीने गया था और वहां पर आरोपी बलिराम पहले से मौजूद था। एक बार फिर दोनों में पुराने विवाद में ही कहासुनी हो गई और बलिराम ने हत्या कर दी। बलिराम को गिरफ्तार करने में पुलिस टीम लगी थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार की रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में इंस्पेक्टर अवधेश प्रसाद सिंह, सिपाही विनय सिंह, प्रमोद यादव, मोनू यादव, जयेंद्र नाथ दुबे आदि शामिल थे।