{"_id":"59de778b4f1c1bd9798b6072","slug":"141507751819-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या में शामिल युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की हत्या में शामिल युवक गिरफ्तार
Updated Thu, 12 Oct 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। सिकरीगंज पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोपी पति अमरसेन को गिरफ्तार कर लिया। अमरसेन शादी के बाद पत्नी संगीता के साथ दिल्ली में किराए के मकान में रहता था। वहीं मारपीट के दौरान संगीता गंभीर रूप से घायल हो गई थी। दिल्ली के मकान मालिक की सूचना पर पहुंचे पिता व भाई उसे लेकर गोरखपुर आए लेकिन यहां संगीता की मौत हो गई। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। बुधवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सिकरीगंज थाना क्षेत्र के भेउसा (बनकटा) गांव निवासी रामरतन ने दामाद के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस को रामरतन ने बताया था कि उसके बेटी की शादी 2002 में बेघाट, लखुवा गांव निवासी अमरसेन के साथ हुई थी। शादी के बाद अमरसेन, पत्नी संगीता को लेकर दिल्ली के बेगमपुर के हनुमान चौक में किराए का मकान लेकर रहने लगा। वह शराबी था जिस वजह से दोनों के बीच मारपीट होती थी। इससे आजिज आकर वह घर लौट आई थी। 20 मई 2017 को पति की तबीयत खराब होने की सूचना पर संगीता भाई के साथ दिल्ली चली गई। 30 अक्टूबर 2017 को दिल्ली के मकान मालिक दुर्गा यादव ने फोन कर संगीता के साथ मारपीट की सूचना दी। जब वह दिल्ली गए तो संगीता गंभीर रूप से घायल थी। उसे गोरखपुर लाया गया, मगर यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस सूचना के आधार पर केस दर्ज कर लिया।