{"_id":"596cc5e64f1c1b4f658b4923","slug":"141500300774-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के पोखरे में डूबने से बालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर के पोखरे में डूबने से बालक की मौत
Updated Mon, 17 Jul 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेलीपार।
इलाके के भौवापार मुंजेश्वर नाथ शिवमंदिर के तालाब में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। मृतक सेवई बाजार के स्पेक्ट्रम पब्लिक स्कूल में कक्षा चार का छात्र था। हादसे के दौरान तालाब में कई लोग नहा रहे थे।
बांसगांव के कलौरा गांव का मूल निवासी सुरेंद्र तीस वर्षों से सेंवई बाजार चौराहे पर झोपड़ी डालकर परिवार सहित रहता हैं। इन दिनों भौवापार मंदिर के पास लगे मेले में सुरेंद्र चाट बेचते हैं। सुरेंद्र का बेटा चंदन (11) भी सोमवार को मेले में पिता के काम में हाथ बटा रहा था। अचानक दुकान छोड़कर वह तालाब में नहाने चला गया। गहरे पानी में पहुंचने से वह डूब गया। तालाब में मौजूद लोगों की नजर जब चंदन पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। काफी प्रयास के बाद शव को बाहर निकाला गया। बेलीपार इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। पंचनामा के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।