{"_id":"5bb7bd2b867a5507ac6a16b5","slug":"131538768171-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर खेल रहा छात्र लापता, अपहरण का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के बाहर खेल रहा छात्र लापता, अपहरण का केस
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Sat, 06 Oct 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
अगवा छात्र।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकरीगंज। बारीगांव में घर के बाहर खेल रहे 12 साल के एक किशोर के अपहरण से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि तंत्र-मंत्र के चक्कर में गांव में रिश्तेदारी में आए दो युवकों ने किशोर का अपहरण किया है। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिकरीगंज के बारीगांव निवासी किसान जयप्रकाश सिंह का 12 साल का बेटा आदर्श गुरुवार शाम को करीब चार बजे से लापता हो गया। देर शाम तक जब घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू हुई। इस बीच शुक्रवार की सुबह पता चला कि गांव के शिव शंकर पांडेय के यहां आए गौतम और मुकेश के साथ गुरुवार की देर शाम आदर्श को बुढ़ौरा गांव के पुलिया पर देखा गया था। जानकारी के बाद घर वाले जब शिव शंकर के घर पहुंचे तो उनकी मुलाकात मुकेश और गौतम से हुई। उन्होंने आदर्श के बारे में पूछा तो दोनों ने किसी भी जानकारी से इंकार कर दिया। इसके बाद जय प्रकाश ने सिकरीगंज थाने में शिकायत की। पुलिस के पहुंचने से पहले गौतम और मुकेश फरार हो गए। आदर्श सातवीं कक्षा का छात्र है। घर वालों को शंक है कि मुकेश ने मनीष के साथ मिलकर आदर्श का अपहरण कर किसी के हाथ बेच दिया। परिवार अनहोनी की आशंका से डरा है। आदर्श तीन भाइयों में दूसरे नंबर का है।

मनीष के बैग में मिला आदर्श का शर्ट
धनघटा के मझौरा निवासी गौतम पांडेय तथा गोपालगंज बिहार के हथुआ निवासी मुकेश पांडेय के फरार होने के बाद पुलिस ने जब मनीष के बैग की तलाशी ली तो आदर्श की शर्ट और ताबीज मिली। इसके बाद शक और बढ़ गया और पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन