{"_id":"5b368c7d4f1c1bf26e8bab3d","slug":"131530301565-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में धुआं उठा, यात्रियों में भगदड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस में धुआं उठा, यात्रियों में भगदड़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 30 Jun 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझगांवा (गोरखपुर)। गोरखपुर-वाराणसी हाइवे पर गगहा में सेनुआपार गांव के सामने प्राइवेट बस में अचानक धुआं फैलने से चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में बस रोका गया तो भगदड़ का माहौल होने से कई यात्री गिरकर चोटिल हो गए। संयोग अच्छा था कि आग लगने से पहले चालक ने सूझबूझ से बैट्री का कनेक्शन काट दिया, जिससे चिंगारी बंद हुई। यात्रियों को दूसरे वाहन से भेजा गया।
बड़हलगंज से सवारी लेकर बस गोरखपुर की तरफ आ रही थी। सेनुआपार गांव के सामने तकनीकी खराबी की वजह अचानक बस में धुआं भरने लगा। इससे चीख-पुकार मच गई। चालक ने गाड़ी रोक दी। यात्री गिरते -पड़ते किसी तरह बाहर निकले। यात्रियों ने बताया कि अगर कुछ देर और हुई होती तो बस आग की लपटों की चपेट में आ जाती। चालक ने बताया कि बस का क्लच प्लेट जल गया था, जिसके कारण गर्म होकर वायरिंग जल गई थी।