{"_id":"5ab3b74d4f1c1bbf088b6920","slug":"131521727309-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में शातिर लुटेरा गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस मुठभेड़ में शातिर लुटेरा गिरफ्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Fri, 25 May 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। कमिश्नर आवास के पास दवा व्यापारी जगदीश अग्रवाल से एक लाख रुपये लूट का पुलिस ने पर्दाफाश किया। खोराबार के सहारा स्टेट के पास से बदमाश आर्फिन शहनवाज को मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया। बृहस्पतिवार की भोर 3:45 बजे के करीब मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की थी। इसी दौरान आए बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। मौके से एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया लेकिन उसके साथी को पुलिस ने पकड़ लिया। बदमाश के पास से लूटे गए तीस हजार रुपये नकद, रिवाल्वर, कारतूस बरामद हुए।
पुलिस लाइंस में बृहस्पतिवार को एसपी सिटी विनय कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर घटना का पर्दाफाश किया। एसपी ने बताया कि लूट, चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि दवा व्यापारी से लूट करने वाले दो शख्स सहारा स्टेट की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। भोर 3:45 बजे के करीब बाइक सवार दो युवक दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने खुद को बचाते हुए बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। पीछे बैठा बदमाश चकमा देकर फरार हो गया लेकिन शातिर लुटेरा आर्फिन शहनवाज पकड़ा गया। चौरीचौरा के मुंडेरा बाजार निवासी आफताब आलम के बेटे शहनवाज पर पहले भी 17 मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में बाइक भी चोरी की निकली। बदमाशों ने उसे कुशीनगर के हाटा से चुराने की बात बताई। एसपी सिटी ने बताया कि फरार अभियुक्त और इसके साथियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में खोराबार थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह, अनिल कुमार उपाध्याय, स्वाट प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह, अजीत सिंह, सिपाही संजय सिंह, विनोद सिंह, मनोज सिंह, शशिकांत राय, सनातन सिंह, कामेश्वर दूबे, मोहसिन खान, राशिद शामिल थे।

शिक्षक की हत्या की ली थी सुपारी
देवरिया के एक शिक्षक की हत्या की सुपारी भी शहनवाज ने ली थी। पूछताछ में शहनवाज ने बताया कि चार लाख रुपये में हत्या की बात हुई थी। 60 हजार रुपये एडवांस भी मिल गए थे। पुलिस को यदि समय से सूचना नहीं मिली होती तो बृहस्पतिवार को ही शिक्षक की हत्या करने को दोनों बदमाश जा रहे थे।
विज्ञापन