फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   स्कार्पियों दुकान में घुसी, महिला की मौत

दुकान में घुसी स्कार्पियो, महिला की मौत

Fri, 24 Nov 2017 08:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 24 Nov 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
स्कार्पियों दुकान में घुसी, महिला की मौत
accident - फोटो : graphic
टायर पंचर होने से अनियंत्रित होकर चाय की दुकान में घुसी स्कार्पियो से दबकर एक महिला की मौत हो गई। हादसे के वक्त किताबी देवी (55) दुकान में चाय बना रही थी। उनके पति दीपचंद्र राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद जहां स्कार्पियो सवार लोग फरार हो गए वहीं नाराज ग्रामीणों ने उनकी गिरफ्तारी की मांग लेकर सड़क जाम कर दी। पुलिस ने उन्हें समझाकर एक घंटे बाद आवागमन शुरू कराया। घटना झंगहा के नौवाबारी पलिपा विद्युत उपकेंद्र के पास सुबह साढ़े सात बजे हुआ।
विज्ञापन


नौसड़ से बारात देवरिया के मदनपुर के भदिला गांव गई थी। शुक्रवार को कुछ बारातियों को लेकर एक स्कार्पियो गोरखपुर लौट रही थी। नौवाबारी पलिपा विद्युत उपकेंद्र के बाद उसका टायर पंचर हो गया। इसके बाद तेज रफ्तार स्कार्पियो सड़क किनारे पेड़ से टकराती हुई चाय की दुकान में घुस गई। चाय बना रही किताबी देवी और उनके पति दीपचंद्र उसकी चपेट में आ गया। किताबी देवी की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल उनके पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, हादसे के बाद बाराती फरार हो गए, जबकि नाराज ग्रामीणों ने गाड़ी में तोड़फोड़ करने के साथ ही सड़क जाम कर दी। पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब एक घंटे बाद रास्ता खाली कराया।
विज्ञापन


फोरलेन पर ट्रेलर पलटा, एक घायल
जगदीशपुर। कुशीनगर से गोरखपुर आ रहा प्लाइवुड लदा ट्रेलर कोनी के पास फोरलेन पर पलट गया। इस हादसे में सहजनवां निवासी रामकुमार घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि ओवरलोड होने से ट्रेलर पलटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed