{"_id":"597cf0e44f1c1b3b528b4587","slug":"131501360356-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी कर लौटे प्रेमी युगल, थाने में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी कर लौटे प्रेमी युगल, थाने में हंगामा
Updated Sun, 30 Jul 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीपीगंज।
डेढ़ महीने से लापता प्रेमी युगल शनिवार को शादी कर थाने पर पहुंचे। इसकी खबर पाते ही लड़की पक्ष के लोग एकत्र हो गए और जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि लड़की नाबालिग है। फर्जी तरीके से शादी की गई है। मामला बढ़ता देख थानेदार ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। इस पर एसपी आदित्य वर्मा, सीओ भी मौके पर पहुंच गए। पूछताछ के बाद युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। उधर, एहतियातन गांव में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।
पीपीगंज इलाके के एक सब्जी विक्रेता की बेटी लापता हो गई थी। तब घरवालों ने उसे नाबालिग बताते हुए एक युवक पर भगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी थी। खोजबीन के बाद पता चला कि युवक ने लड़की को लोहरपुरवा में रिश्तेदार के घर छोड़ा था। जानकारी होने पर जब उसे लेने गए तो रिश्तेदारों ने लड़की को कमरे में बंद कर दिया था। बाद में पुलिस के दबाव पर प्रेमी युगल थाने पर पहुंचे और आधार कार्ड दिखाते हुए बालिग बताते हुए शादी करने की बात बताई। इसी बीच खबर पाकर लड़की और लड़का पक्ष के लोग थाने पर जुट गए। लड़की के घरवालों ने फर्जी आधार कार्ड बनवाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। एसपी आदित्य वर्मा का कहना है कि लड़की का मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।