{"_id":"5b4e3c944f1c1b27618b542c","slug":"121531853972-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तत्काल टिकट के साथ कोच अटेंडेंट समेत दो गिरप्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तत्काल टिकट के साथ कोच अटेंडेंट समेत दो गिरप्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Wed, 18 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे आरपीएफ की सीबाईबी टीम ने कुशीनगर एक्सप्रेस में दो तत्काल टिकट के साथ कोच अटेंडेंट और एक युवक को खलीलाबाद स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से तत्काल टिकट के साथ 8350 रुपये बरामद हुए। टीम ने कार्रवाई के बाद उन्हें बस्ती आरपीएफ टीम को सौंप दिया।
सीआईबी टीम को सूचना मिली थी कि गोरखपुर से लोकमान्य तिलक जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस में गैरकानूनी तरीके से तत्काल टिकट मुहैया कराए जाते हैं। सूचना पाकर सोमवार की शाम सीआईबी इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह उप निरीक्षक सामराज और जयंत कुमार, प्रवीण कुमार के साथ ट्रेन में चढ़ गए। एसी कोच बी 2 में कोच अटेंडेंट अमर श्रीवास्तव को तत्काल का दो टिकट देते पकड़ लिया गया। अमर दोनों टिकट बखिरा, संतकबीरनगर के साडा गांव निवासी अबुल हसन को दे रहे थे। पूछताछ में दोनों तत्काल टिकट के बारे में वह सही जानकारी नहीं दे सके। सीआईबी को ट्रेन में तत्काल टिकट के काले कारोबार में कुछ और लोगाें की संलिप्तता के बारे में जानकारी मिली है। जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी हो सकती है।