फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   स्वर्ण व्यापारी, कर्मचारी समेत सात पर केस

स्वर्ण व्यापारी, कर्मचारी समेत सात पर केस

Sun, 14 Jan 2018 07:30 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 14 Jan 2018 07:30 PM IST
विज्ञापन
स्वर्ण व्यापारी, कर्मचारी समेत सात पर केस
पुलिस ने शनिवार को स्वर्णकारों की दुकानों पर छापा मारा था। - फोटो : Amar Ujala
घंटाघर में फर्जी हॉलमार्क का इस्तेमाल कर गहने बेचे जाने के मामले में पुलिस ने स्वर्ण व्यापारी और कर्मचारियों समेत सात लोगों पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस को पूछताछ में कई और लोगों के बारे में भी जानकारी मिली है, जो इस धंधे से जुड़े हैं। पुलिस को शक है कि इसके पीछे बड़ा रैकेट है।
विज्ञापन


गहनों पर फर्जी हॉलमार्क का इस्तेमाल कर ग्राहकों को बेचे जाने की सूचना पर एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के आदेश पर पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई की थी। सीओ कोतवाली तारकेश्वर पांडेय ने टीम के साथ छह दुकानों पर छापेमारी की थी। चार दुकानों पर पुलिस को फर्जी हॉलमार्क के उपकरण, गहने मिले थे। इन दुकानों के मालिकों व इस काम में लिप्त कर्मचारियाें को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सीओ कोतवाली ने बताया कि बिना लाइसेंस के गहनों पर हॉलमार्क का निशान लगाकर ये लोग उनकी बिक्री कर रहे थे। ये लोग गैरकानूनी तरीके से सोने की शुद्धता प्रतिशत को बढ़ाने की भी कोशिश करते थे। बलिराम जायसवाल, हरिओम वर्मा, कृष्ण चंद जायसवाल, गंगाराम वर्मा, राहुल वर्मा, विनोद कुमार, संजय जायसवाल के खिलाफ छल करने, धोखाधड़ी, बेईमानी, कूटरचना के लिए उपकरण इस्तेमाल, गलत चिह्न का इस्तेमाल कर मुद्रा कमाने, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, साजिश रचने के आरोपों में इन पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed