फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   चकरोड को लेकर खूनी संघर्ष, 9 घायल

चकरोड को लेकर खूनी संघर्ष, 9 घायल

Thu, 29 Jun 2017 08:43 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
चकरोड को लेकर खूनी संघर्ष, 9 घायल

विज्ञापन
बांसगांव।
चकरोड निर्माण को लेकर गुरुवार को दो गांव के लोगों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ही पक्ष के लोग एकत्र होकर एक दूसरे पर लाठी और धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिए। इसमें दोनों पक्ष से नौ लोग बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर के आधार पर 17 लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, एससी, एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कनइल तथा भैंसही गांव के सीवान पर स्थित चकरोड पर कनइल के प्रधान मिट्टी पटवा रहे थे। इसी बीच भैंसही गांव के लोगों इसका विरोध करना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि कार्य निर्धारित चकरोड पर न कराकर प्रधान बगल में स्थित उनके खेतों में बढ़कर मिट्टी कार्य करा रहे हैं। इस विवाद के समाधान के लिए दो दिन पूर्व बड़ी संख्या में महिलाएं तहसील में आईं थीं और तहसीलदार से पैमाइश कराने के मांग की थी। राजस्व टीम के पैमाइश के बाद भी भैसही गांव के लोगों ने गुरुवार को विरोध किया और मारपीट हो गई।
विज्ञापन

मारपीट में भैंसही के रिंकू, मुन्ना, प्रीति, उपेंद्र, शिवम, राहुल तथा ग्राम कनइल रामबरन, समोध एवं प्रमोद बुरी तरह से घायल हो गए। घटना में ग्राम भैंसही बुजुर्ग निवासी मुन्ना पुत्र विश्वनाथ पासवान की तहरीर पर प्रधान अतुल प्रताप सिंह, शिवमूरत और राममूरत निवासी ग्राम कनइल के खिलाफ मारपीट, एससी, एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। दूसरी ओर से कनइल निवासी प्रमोद की तहरीर पर राकेश, दिनेश, जयकेश, राजेश मुन्ना सहित आदि के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी देने के धाराओं में केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed