फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नकदी और गहने लेकर किशोरी प्रेमी के साथ फरार

नकदी और गहने लेकर किशोरी प्रेमी के साथ फरार

Sun, 25 Jun 2017 08:19 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
नकदी और गहने लेकर किशोरी प्रेमी के साथ फरार

विज्ञापन
चौरीचौरा। भगवानपुर गांव की 17 वर्षीय किशोरी प्रेमी के साथ फरार हो गई। मां का आरोप है कि वह घर से नकदी और गहने भी ले गई है। मां की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी अजय निषाद के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
भगवानपुर की एक महिला ने थाने में दिए तहरीर में लिखा है कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री कई दिनों पहले अपने ननिहाल झंगहा गई थी। वहीं पर पास के गांव डेहराडाबर के जखनी टोला निवासी अजय निषाद से उसे प्रेम हो गया। शुक्रवार रात परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। सुबह उठे तो बेटी घर पर नहीं थी। काफी खोजबीन की तो पता चला कि झंगहा के डेहराडाबर गांव के जखनी टोला निवासी अजय निषाद से उसका प्रेम संबंध था। अजय का पता लगाया गया तो मालूम चला कि वह भी फरार है। महिला का कहना है कि उनकी बेटी घर से सोने की माला, टीका, नाक की कील तथा चार हजार नगद रुपये लेकर गई है।
विज्ञापन

...........
अधेड़ प्रेमी के साथ विवाहिता फरार
हरपुर-बुदहट। एक गांव की विवाहिता चार बच्चों के बाप के साथ फरार हो गई। जानकारी के अनुसार स्थानीय थानाक्षेत्र के एक गांव में युवती का मायका है। 2014 में उसकी शादी संतकबीरनगर के एक गांव में हुई थी। उसका प्रेमी बेलघाट थानाक्षेत्र के एक गांव का निवासी है। उसकी बहन की शादी युवती की ससुराल में ही हुई है, जिससे वहां उसका आना-जाना लगा रहता था। युवती के भाई की शादी 18 जून को थी, जिसमें उसका प्रेमी भी पहुंचा था। शादी के दिन ही दोनों फरार हो गए, जब देर रात तक युवती घर नहीं आई तो लोगों ने खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। युवती मां ने आरोपी के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed