फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बच्चों को लालच देकर कबाड़ बिनवाने में कबाड़ी गिरफ्तार

बच्चों को लालच देकर कबाड़ बिनवाने में कबाड़ी गिरफ्तार

Fri, 12 Apr 2019 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 12 Apr 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
बच्चों को लालच देकर कबाड़ बिनवाने में कबाड़ी गिरफ्तार
गोरखपुर। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बृहस्पतिवार की दोपहर जटाशंकर चौराहे पर बच्चों से जबरदस्ती कबाड़ बिनवाने की सूचना पर छापा मारा। टीम ने मौके से तीन बालकों को मुक्त कराया। बालकों ने बताया कि उन्हें रकम देने का लालच देकर शहर में कबाड़ बिनवाया जाता था। बालकों को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया। उधर एएचटीयू प्रभारी की तहरीर पर कैंट पुलिस ने किशोर न्याय अधिनियम के तहत केस दर्ज कर गुड्डू कबाड़ी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


तिवारीपुर क्षेत्र के इलाहीबाग निवासी गुड्डू उर्फ नौशाद का जटाशंकर चौराहे पर कबाड़ का गोदाम है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कबाड़ी बच्चों को प्रलोभन देकर कबाड़ बीनने का काम लेता है। प्रभारी राम सुमेर त्रिपाठी ने दोपहर में गोदाम पर टीम के साथ पहुंचे। वहां तीन बालक मिले। उनमें दो भाई हैं। वे कुशीनगर के हाटा क्षेत्र के और तीसरा बालक हेतीमपुर का रहने वाला है। बच्चों ने बताया कि दिनभर कबाड़ बीनकर लाने पर उनको 50 रुपये मिलते हैं। उनके साथ अन्य बच्चे भी काम करते हैं। कैंट थाने की पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed