फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   आरपीएफ जवान ने कैटरिंग मैनेजर को जड़ा थप्पड़

आरपीएफ जवान ने कैटरिंग मैनेजर को जड़ा थप्पड़

Tue, 27 Nov 2018 01:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 27 Nov 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
आरपीएफ जवान ने कैटरिंग मैनेजर को जड़ा थप्पड़
demo pic
गोरखपुर। हमसफर एक्सप्रेस में स्कोर्ट ड्यूटी कर रहे आरपीएफ जवानों ने कैटरिंग मैनेजर के साथ बदसलूकी की। खाने की चार की जगह तीन ही प्लेटें मिलने से नाराज जवानों ने पहले गालीगलौज की, फिर कालर पकड़ कर थप्पड़ जड़ दिया। कैटरिंग मैनेजर ने इसकी सूचना आईआरसीटीसी के मैनेजर को दी। उसके बाद मैनेजर ने कंट्रोल और आरपीएफ अधिकारी को जानकारी दी। कंट्रोल में संदेश पहुंचने के बाद जवान वहां से चले गए, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। हमसफर एक्सप्रेस के मैनेजर सोनू ने बताया कि रविवार को भी उनकी टीम ट्रेन में खाना लेकर चढ़ी।
विज्ञापन


ट्रेन अभी नौगढ़ पहुंची थी कि बी-2 बोगी में आरपीएफ के एक दरोगा और तीन जवान आ गए। उन्होंने चार प्लेट खाना मांगा। उस समय सिर्फ तीन पैकेट ही थे। उन्हें जवानों को दे दिया। जवानों ने नाराजगी जताते हुए चार प्लेटों की मांग की। मजबूरी जताते हुए कहा गया कि चिप्स-बिस्किट चाहिए तो दे देंगे, लेकिन खाना अब नहीं है। इस पर जवान गालीगलौज करने लगे। विरोध पर एक ने थप्पड़ जड़ दिया और एक ने पीछे से गर्दन पकड़ ली। मैनेजर सोनू ने बताया कि एक तो जवान फ्री में खाते हैं, ऊपर से गालीगलौज भी करते हैं। सबकी लिखित शिकायत अपने उच्चाधिकारियों से की है।
विज्ञापन


शिकायत मिलने पर जांच कराकर कठोर कार्रवाई की जाएगी। कैटरिंग मैनेजर के आरोप गंभीर हैं। कार्रवाई होगी।
- संजय यादव, सीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed