फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Man murdered in Badhalganj, Police started probe

बड़हलगंज में युवक की गला कसकर हत्या, पुलिस ने शुरू की छानबीन

Sun, 28 Oct 2018 01:21 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 28 Oct 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
Man murdered in Badhalganj, Police started probe
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो
बडहलगंज। पुराना हनुमान गढ़ी मोहल्ले में अवधेश कुमार (19) की गला कसकर हत्या कर दी गई। शनिवार की तड़के सुबह ठेले पर शव पाए जाने की सूचना से सनसनी फैल गई। अवधेश का मोबाइल फोन गायब है। जबकि पिता लव कुमार का कहना है कि बेटे के फोन से ही उसे मौत की जानकारी दी गई। पुलिस कॉल डिटेल के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही।
विज्ञापन


पिता लव कुमार के मुताबिक छोटा बेटा अवधेश कस्बे में स्थित अवधेश बर्नवाल के प्लाइवुड की दुकान पर काम करता था। शुक्रवार की रात में वह घर पर आया और फिर खाना खाने के बाद घर से निकल गया। काफी देर तक घर नहीं लौटते पर उसकी तलाश में थे। इसी दौरान रात में 11 बजे के करीब उसके मोबाइल फोन से किसी ने फोन कर बताया कि कुछ लोग अवधेश को मारने को खोज रहे हैं। इसके बाद घबराएं घरवाले उसकी तलाश में थे लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह करीब 4 बजे बेटे के मोबाइल से पिता के पास किसी ने फोन कर अवधेश के शव की जानकारी दी। परिजन इसकी सूचना पुलिस को देने के साथ ही मौके पर पहुंचे तो उसके गले में रस्सी से कसे होने के निशान मिले। पुलिस संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही। एसपी साउथ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम संबंध का सामने आया है। संदेह के आधार पर एक युवती और उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed