फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सिपाहियों से हाथापाई कर दो चोर फरार, एक पकड़ा

सिपाहियों से हाथापाई कर दो चोर फरार, एक पकड़ा

Wed, 07 Nov 2018 05:12 PM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Updated Wed, 07 Nov 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
सिपाहियों से हाथापाई कर दो चोर फरार, एक पकड़ा
भटहट (गोरखपुर)। दिवाली पर रात्रि गश्त में मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने चोर को रंगेहाथ पकड़ लिया। हालांकि उसके दो साथी हाथापाई कर फरार हो गए। पुलिस केस दर्ज कर पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर फरार हुए उसके साथियों का नाम, पता हासिल कर ली है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन


पिपराइच के भलुही गांव निवासी आशीष गुप्ता की गुलरिहा के मलंग स्थान चौराहे पर टीवी-फ्रीज की दुकान है। मंगलवार की रात दुकान बंद कर वह घर चले गए। आधी रात उनके मोबाइल फोन पर फोन कर किसी ने दुकान के बाहर कुछ लोगों के मौजूद होने की सूचना दी। आशीष ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। उसी इलाके में पीआरबी गश्त पर थी।
विज्ञापन


सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहां पर तीन लोग नकब लगाकर दुकान में दाखिल हो चुके थे। उनके हाथों में महंगी टीवी भी थी। सिपाही राम अविलाश पांडेय, अनिल यादव, प्रेम यादव ने चोर को पकड़ने की कोशिश की तो वे हाथापाई कर वह भागने लगे। उसी बीच एक को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक की पहचान कैंपियरगंज के जवनिहा गांव निवासी सोनू के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed